scorecardresearch
 

उस व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन थीं दीपिका, जिसमें लिखा था- माल है क्या?

ड्रग्स विवाद में फंसी दीपिका पादुकोण को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. खबर मिली है दीपिका पादुकोण उस व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन थीं जिस पर ड्रग्स को लेकर मांग की जाती थी.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
स्टोरी हाइलाइट्स
  • ड्रग्स व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन दीपिका
  • शनिवार को दीपिका से पूछताछ
  • रकुल प्रीत से एनसीबी की पूछताछ

ड्रग्स विवाद में फंसी दीपिका पादुकोण को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. खबर मिली है दीपिका पादुकोण उस व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन थीं जिस पर ड्रग्स को लेकर मांग की जाती थी. खुद दीपिका ने साल 2017 में उस ग्रुप पर ही ड्रग्स की मांग की थी. बताया जा रहा है कि उस ग्रुप पर जया शाह और करिश्मा भी मौजूद थीं. ऐसे में अब दीपिका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

दीपिका की बढ़ी मुश्किल

शनिवार को एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं क्वान कंपनी की मैनेजर करिश्मा से तो शु्क्रवार को ही सवाल-जवाब होने हैं. इस बीच अब ये खबर आना कि दीपिका उस व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन थीं जहां पर ड्रग्स पर चर्चा होती थी, ये कई तरह के सवाल पैदा करता है. बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री ना सिर्फ इस विवाद में फंसती दिख रही हैं बल्कि उनका एक्टिव रोल भी सामने आ रहा है. ऐसे में अब एनसीबी भी इस पहलू पर दीपिका से कड़े सवाल पूछ सकती है.

एनसीबी का कसता शिकंजा

वैसे दीपिका पादुकोण से पहले शुक्रवार को ही पूछताछ होनी थी. लेकिन बाद में ये फैसला लिया गया कि उन्हें शनिवार को बुलाया जाएगा. शुक्रवार को सिर्फ रकुल प्रीत सिंह और करिश्मा से ही पूछताछ होगी. रकुल से काफी देर से पूछताछ जारी है, वहीं करिश्मा से भी सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. ऐसे में ना तो ये विवाद अभी थमने वाला है और ना ही बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों पर एनसीबी का शिकंजा. बताया ये भी जा रहा है कि दीपिका से एनसीबी कई तरह के सवाल पूछने वाली है. एक लिस्ट तैयार कर ली गई है और उसी के आधार पर उन से सवाल किए जाएंगे. दीपिका के अलावा सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से भी एनसीबी पूछताछ करने जा रही है. उन्हें भी 26 तारीख का समन दिया गया है.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement