scorecardresearch
 

'डायरेक्टर ने अकेले कमरे में बुलाया, फिर मुझे छुआ', हरकत देख सहम गई थी एक्ट्रेस, हुआ पछतावा

डेजी शाह ने बताया कि उन्होंने भी अपने करियर में कास्टिंग काउच जैसी चीज एक्सपीरियंस की है. ये बात उनके बॉलीवुड डेब्यू से काफी पहले की है. एक साउथ फिल्ममेकर ने उन्हें मुंबई में ऑडिशन के लिए बुलाया था, जिसके बाद उन्हें काफी अजीब महसूस हुआ.

Advertisement
X
डेजी शाह के साथ हुई थी बदतमीजी (Photo: Instagram @shahdaisy)
डेजी शाह के साथ हुई थी बदतमीजी (Photo: Instagram @shahdaisy)

फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर कास्टिंग काउच जैसा मुद्दा उठा है. इस बार सुपरस्टार सलमान खान की हीरोइन रहीं डेजी शाह ने अपना एक्सपीरियंस साझा किया है. उन्होंने बताया कि डेब्यू से पहले उन्हें ऑडिशन देने का मौका मिला था. एक साउथ फिल्ममेकर मुंबई आकर कई सारी एक्ट्रेसेज के ऑडिशन ले रहा था. 

डेजी को भी उनके पास ऑडिशन देने का मौका मिला. मगर उस दौरान फिल्ममेकर के बर्ताव ने उन्हें काफी असहज महसूस कराया. एक्ट्रेस ने बताया कि इस घटना ने उन्हें काफी परेशान किया था. डेजी शाह ने फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में इस पूरी घटना का खुलासा किया. 

डेब्यू से पहले डेजी के साथ हुआ क्या?

उन्होंने कहा, 'मेरा साउथ के एक फिल्ममेकर के साथ बहुत बुरा एक्सपीरियंस हुआ था. वो मुंबई कास्टिंग के लिए आए थे. हम 6-7 लड़कियां उनसे मिलने गई थीं. वो हम सबसे अलग-अलग मिल रहे थे. लेकिन मुझे अच्छा नहीं लगा क्योंकि उन्होंने मुझे छुआ और मेरा हाथ पकड़कर रखा.'

'मैं हमेशा से लोगों के छूने से डरती रही हूं. इसी वजह से मैं मसाज नहीं करवाती, क्योंकि मुझे छुआ जाना पसंद नहीं है, फिर चाहे वो औरत ही क्यों ना हो. आदमी के छूने की बात तो अलग ही है. तो वो वाली घटना मुझे और भी ज्यादा खराब लगी. मैंने उससे बस इतना कहा था कि मैं आपको बाद में बताऊंगी. लेकिन मैंने कभी वापस उन्हें कॉन्टैक्ट नहीं किया. उस घटना ने मुझे ये सिखा दिया कि आगे से किसी से भी अकेले में नहीं मिलना है.'

Advertisement

डेजी शाह ने अपने करियर की शुरुआत सलमान की फिल्म 'जय हो' से की थी. इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर तो आईं, लेकिन इंडस्ट्री में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाईं. एक्ट्रेस ने लगभग 7-8 प्रोजेक्ट्स में काम किया, मगर अभी तक उन्हें किसी ने भी वैसी सफलता नहीं दिलाई है जैसी उन्होंने उम्मीद की थी. अब डेजी जल्द पलाश मुच्छल की अगली फिल्म में दिखेंगी, जिसमें श्रेयस तलपड़े भी नजर आएंगे.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement