scorecardresearch
 

माता-पिता के निधन से टूटे, लगी थी शराब की लत, रिहैब में चल रहा सलील अंकोला का इलाज

सलील अंकोला गंभीर डिप्रेशन का इलाज करा रहे हैं. पत्नी रिया बनर्जी अंकोला ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद वो पूरी तरह टूट गए थे और अब रिहैब सेंटर में उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement
X
डिप्रेशन में सचिन तेंदुलकर का साथी सलील अंकोला (Photo: Screengrab)
डिप्रेशन में सचिन तेंदुलकर का साथी सलील अंकोला (Photo: Screengrab)

कभी सचिन तेंदुलकर के साथ अपने क्रिकेट के करियर को शुरू करने वाले सलील अंकोला फिलहाल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं. लंबे समय पहले सलील ने स्पोर्ट्स फील्ड को अलविदा कहकर शोबिज से नाता जोड़ा था. अब उनकी पत्नी डॉ. रिया बनर्जी अंकोला ने कंफर्म किया है कि वो इन दिनों गंभीर डिप्रेशन का इलाज करा रहे हैं. वो पुणे के पास एक मेंटल हेल्थ केयर सेंटर में भर्ती हैं. उन्होंने एक्टर की हालत और इलाज को लेकर खुलकर बात की है.

पेरेंट्स के निधन का लगा था सदमा 

रिया ने बताया कि पूरा परिवार सलील के इस फैसले में उनके साथ खड़ा है. उन्होंने कहा- हमें खुशी है कि उन्होंने टूटने की बजाय खुद को संभालने के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया. वो अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं, हंसने लगे हैं और रेगुलर वर्कआउट भी कर रहे हैं. जल्द ही वो अपने पहले प्यार यानी क्रिकेट में वापसी करेंगे. वो हमेशा से फाइटर रहे हैं और हर मुश्किल से पहले से ज्यादा मजबूत होकर बाहर आए हैं.

रिया के मुताबिक, सलील का डिप्रेशन उनके माता-पिता के निधन के बाद बढ़ गया था. अक्टूबर 2024 में उनकी मां का निधन हो गया था, जबकि कोविड के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. इन दोनों सदमों ने उन्हें अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स से रिया ने बताया- वो बहुत परेशान रहने लगे थे. हर समय सोच में डूबे रहते थे और आसपास क्या हो रहा है, उस पर कोई रिएक्शन नहीं देते थे. वो बिल्कुल चुप हो गए थे. उन्हें नींद नहीं आती थी और वो लगातार सोचते रहते थे. धीरे-धीरे उन्हें खुद समझ आने लगा कि वो डिप्रेशन में जा रहे हैं.

सलील अंकोला ने क्रिकेट में कमेंटेटर और नेशनल सेलेक्टर के तौर पर वापसी की थी. अगस्त 2024 तक वो राष्ट्रीय चयनकर्ता भी रहे. लेकिन इसके बावजूद वो मानसिक रूप से संघर्ष कर रहे थे.

रिया, जो खुद एमबीबीएस डॉक्टर हैं, उन्होंने सबसे पहले सलील की हालत को समझा. उन्होंने कहा- मुझे साफ दिख रहा था कि वो ठीक नहीं हैं. वो अपनी जिंदगी वैसे नहीं जी पा रहे थे जैसे जीना चाहते थे. उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उन्हें दुख किस बात का है. तब मैंने उनसे कहा कि इलाज कराना जरूरी है क्योंकि आगे के लिए ये बहुत अहम है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sal 🇮🇳 (@salilankola)

रिहैब सेंटर में सलील

शुरुआत में सलील अपना काम छोड़कर इलाज के लिए जाने को तैयार नहीं थे. उन्होंने रिया से कहा था- मैं सबकुछ छोड़कर रिहैब कैसे चला जाऊं? मेरा काम अच्छा चल रहा है. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें समझाया कि अगर ठीक होना है तो कुछ समय के लिए पूरी तरह खुद को दुनिया से अलग करना होगा.

Advertisement

रिया ने बताया- डॉक्टरों ने उनसे कहा कि अगर आपको ठीक होना है तो फोन, काम और बाकी सब चीजों से दूरी बनानी होगी. 2-3 महीने का पूरा शटडाउन जरूरी है. इसके बाद सलील ने इलाज के लिए हामी भर दी.

रिया ने ये भी बताया कि सलील पहले 2012 में भी काउंसलर की मदद ले चुके हैं. वो कई साल पहले शराब की लत से भी जूझ चुके थे, लेकिन अब वो उससे पूरी तरह बाहर आ चुके हैं. फिलहाल उनका पूरा फोकस सिर्फ डिप्रेशन और इमोशनल स्ट्रेस से बाहर आने पर है.

रिया ने कहा- उन्होंने हिम्मत करके मदद लेने का फैसला किया है और हमें उनका साथ देना चाहिए. इससे ये भी पता चलता है कि मानसिक परेशानियों में मदद लेना बिल्कुल गलत नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि क्रिकेट जगत से सलील को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है, जिसने पूरे परिवार को हिम्मत दी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement