scorecardresearch
 

कॉकरोच जनता पार्टी को बॉलीवुड सेलेब्स का मिला सपोर्ट, ऋचा चड्ढा बोलीं- मैं आपके साथ

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के बीच इस पार्टी को बॉलीवुड सेलेब्स का भी साथ मिल रहा है. जिसमें एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, कुनिका सदानंद और प्रकाश जैसे सितारों के नाम शामिल हैं.

Advertisement
X
सेलेब्स का कॉकरोच जनता पार्टी का सपोर्ट (Photo: SCreengrab)
सेलेब्स का कॉकरोच जनता पार्टी का सपोर्ट (Photo: SCreengrab)

सोशल मीडिया की सबसे फेमस कॉकरोच जनता पार्टी का आज यानी शुक्रवार 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन है. जिसके लिए उन्हें दिल्ली पुलिस से मंजूरी मिल चुकी है. प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया जाएगा. इस बीच एंटरटेनमेंट जगत के सितारों भी  इस आंदोलन में देश के युवाओं के साथ खड़े हैं. वहीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी सपोर्ट किया है.

ऋचा चड्ढा ने किया पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने लिखा, 'मैं अभी खूबसूरत ऑकलैंड में हूं, जहां शायद दुनिया की सबसे साफ हवा है. लेकिन मेरा मन दिल्ली में है. मेरी प्यारी दिल्ली-मेरे बचपन, मेरे स्कूल और कॉलेज का शहर... जहां बड़े-बड़े पार्क और पुराने, अच्छे पेड़ हैं.. मैं अपने देश के युवाओं को प्यार भेजता हूं. उम्मीद है कि आप दिखावटी देशभक्त बनने के बजाय सच्चे देशभक्त बनेंगे. आप दयालु, शांत और समझदार बनें. मैं दिल से आपके साथ हूं.  

PS: याद रखें, उल्कापिंड के टकराने के बाद डायनासोर तो खत्म हो गए, लेकिन कॉकरोच बच गए और उनसे ज्यादा समय तक टिके रहे.'

अतुल कुलकर्णी ने मांगी माफी
एक्टर अतुल कुलकर्णी ने भी सभी युवाओं के कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लेने की बात का सपोर्ट किया. इसके साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी. एक्टर ने पोस्ट कर लिखा, 'प्रिय युवा नागरिकों.. जैसे ही आप अपनी आवाज उठाने और अपने फैसलों को अहम बनाने के लिए तैयार हो रहे हैं, मुझे आपसे बहुत उम्मीदें हैं. मेरी पीढ़ी, और उससे पहले और बाद की कुछ पीढ़ियों ने हमेशा अपनी ज़िम्मेदारियों को पूरी तरह नहीं निभाया है. हमने गलतियां की हैं और ऐसी चुनौतियां पीछे छोड़ी हैं जो अब आपको विरासत में मिली हैं. इसके लिए, मैं आपसे माफी मांगता हूं. ईश्वर करे कि आप ईमानदारी और करुणा के साथ इस देश को एक नया रूप दें. आप सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.'

क्यों हो रहा आंदोलन?
कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज से  विरोध प्रदर्शन शुरू कर रही है. विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. 

Advertisement

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट और बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद और प्रकाश राज ने भी देश के युवा 'कॉकरोचों' से CJP के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की. इस आंदोलन को लेकर कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी ने उन मुद्दों को उठाया, जिनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. जब लोगों की आवाज नहीं सुनी जाती है ना तो उन्हें ऐसे तरीके अपनाने पड़ते हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement