एक्ट्रेस अवनीत कौर प्यार में हैं! उन्होंने खुद ही अपने रिलेशनशिप की पोल खोल दी. लेकिन चर्चा शुरू होते ही इसे मिटाने की कोशिश भी कर डाली. हालांकि तब तक ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया के जंगल में फैल चुकी थी. अब अवनीत किसे डेट कर रही हैं, और किस मिस्ट्री मैन के प्यार में वो दीवानी हैं, इसकी चर्चा जोर शोर से हो रही है.
क्या अवनीत राघव शर्मा को डेट कर रही हैं?
24 साल की एक्ट्रेस की एक डिलीट की गई सोशल मीडिया पोस्ट ने ऑनलाइन अफवाहों को हवा दे दी है. वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की तस्वीरों के साथ अवनीत ने एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वो डाइनिंग टेबल के दूसरी तरफ बैठे एक शख्स का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं. हालांकि ये पोस्ट जल्दी ही डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक फैंस उसके स्क्रीनशॉट ले चुके थे, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं.
एक यूजर ने इस फोटो को “अवनीत कौर की राघव शर्मा के साथ डिलीट की हुई स्टोरी टॉपिक के साथ शेयर किया. इसके बाद सोशल मीडिया पर ये सवाल छा गया कि राघव शर्मा कौन हैं.
एक यूजर ने ट्वीट किया, “ओह, यहां वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट हो रहा है, लेकिन ये लड़का कौन है?” हालांकि ये सारी अटकलें सिर्फ अंदाजों पर आधारित हैं, क्योंकि अवनीत ने अपनी डिलीट की गई पोस्ट में किसी को टैग नहीं किया था. लंबे समय से अवनीत की राघव संग डेटिंग की अफवाह उड़ रही हैं.
राघव शर्मा कौन हैं?
राघव शर्मा म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं. वो देसी म्यूजिक फैक्ट्री (DMF) के को-फाउंडर हैं, जो ‘Yimmy Yimmy’, ‘La La La’, ‘Mud Mud Ke’ और ‘Pehli Pehli Baarish’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर है. राघव, Play DMF में वाइस-प्रेसिडेंट भी हैं.
वो साल 2025 की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत के सबसे यंग प्रोड्यूसर भी बने, जिसे अंशुल गर्ग के DMF बैनर तले बनाया गया था. अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में राघव ने लिखा था, ''ये सिर्फ एक फिल्म नहीं… ये मेरे दिल का हिस्सा है. मेरे लिए ये एक सपना पूरा होने जैसा है.''
अवनीत और राघव को लेकर 2022 से ही एक सीक्रेट रिलेशनशिप की अफवाहें चल रही हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.