scorecardresearch
 

जब आर्यन ने सुहाना-शनाया को सीढ़ियों से दिया था धक्का, एक्ट्रेस बोलीं- हमें बेवकूफ बनाया

हाल ही में शनाया कपूर को एक यूट्यूब शो में देखा गया. बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने एक घटना याद की, जिसमें आर्यन ने उन्हें और सुहाना को सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया था. ये आर्यन ने सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उन्हें लगा था कि उन्होंने एक रोलर कोस्टर डिजाइन किया है.

Advertisement
X
भाई की वजह से सुहाना को लगी थी चोट (Photo: ITG)
भाई की वजह से सुहाना को लगी थी चोट (Photo: ITG)

एक्ट्रेस शनाया कपूर को इन दिनों फिल्म 'तू या मैं' में देखा जा रहा है. इस पिक्चर में उन्होंने एक्टर आदर्श गौरव संग काम किया है. शनाया ने हाल ही में अपने बचपन की एक ड्रामैटिक और काफी दर्दनाक पल को याद किया. शनाया कपूर, सुपरस्टार शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान की बचपन की दोस्त है. उन्होंने खुलासा किया कि आर्यन ने एक बार उन्हें और सुहाना को एक कम्बल में लपेटकर सीढ़ियों से नीचे 'रोल' किया था, जिससे दोनों लड़कियां शॉक्ड रह गई थीं.

हाल ही में शनाया कपूर को 'रिवाइंड विद नयनदीप रक्षित' नाम के यूट्यूब शो में देखा गया. यहां वो गेस्ट के रूप में शामिल हुईं. बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने एक घटना याद की, जिसमें आर्यन ने उन्हें और सुहाना को सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया था. ये आर्यन ने सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि उन्हें लगा था कि उन्होंने एक रोलर कोस्टर डिजाइन किया है.

आर्यन ने दिया था सुहाना-शनाया को धक्का

शो में शनाया को बहुत खुशी हुई जब उन्हें उनकी बचपन की दोस्त और आर्यन की बहन सुहाना खान का एक वॉइस नोट मिला. वॉइस नोट में सुहाना कहती सुनाई दीं, 'मुझे यह वॉइस नोट भेजते हुए बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है. मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं तुम पर बहुत गर्व करती हूं. मुझे इस फिल्म (तू या मैं) में तुम्हें देखकर बहुत एक्साइटमेंट हुआ. मुझे पता है कि तुमने इसमें कितनी मेहनत की है, और मुझे लगता है कि सबको यह दिख रहा है. वे पहले से ही देख सकते हैं कि तुम कितनी कमाल की हो. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह वही लड़की है जो मेरे साथ एक तीखी ढलान वाली सीढ़ियों से नीचे लुढ़की थी, सिर्फ एक कम्बल के साथ, क्योंकि किसी को लगा कि यह बहुत शानदार आइडिया है, जो बिल्कुल भी नहीं था.'

Advertisement

इसके बाद शनाया को सुहाना द्वारा जिक्र की गई उस घटना के बारे में और डिटेल्स शेयर करने के लिए कहा गया. यहां शनाया ने याद किया, 'सीढ़ियों वाली यह कहानी पागलपन वाली थी. हमें सचमुच सीढ़ियों से नीचे धक्का दिया गया था. यह आर्यन की डिजाइन की गई रोलर कोस्टर राइड होने वाली थी. वह हमेशा हम तीन छोटी लड़कियों को इरिटेट करता रहता था. मैं और सुहाना हमेशा उसकी बात मान लेती थीं. उसने कहा था कि यह तुम्हारी जिंदगी का बेस्ट रोलर कोस्टर होगा.'

उन्होंने आगे बताया, 'उसने कहा था कि बस हेलमेट पहन लो, मैं तुम्हें कम्बल में जिप कर दूंगा, एक धक्का देकर सीढ़ियों से नीचे भेज दूंगा, और यह जादुई कालीन पर उड़ने जैसा लगेगा. हमने सोचा कि यह हमारी जिंदगी की सबसे शानदार राइड होगी, हमें किसी थीम पार्क जाने की जरूरत नहीं. लेकिन यह अच्छा साबित नहीं हुआ. बहुत दर्द हुआ. हालांकि हम गंभीर रूप से घायल नहीं हुए.' शनाया कपूर ने यह भी कहा कि सुहाना, आर्यन, नव्या नवेली और अनन्या पांडे उनके लिए परिवार जैसे हैं.

हाल ही में बेजॉय नंबियार के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू या मैं' रिलीज हुई है. इस सर्वाइवल थ्रिलर में शनाया कपूर ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी उर्फ मिस वैनिटी का रोल निभाया है. जबकि आदर्श गौरव, मरुति उर्फ आला फ्लोपारा के किरदार में हैं. पिक्चर की कहानी दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है. उनकी रोमांटिक छुट्टियां तब घातक मोड़ ले लेती हैं जब वे एक स्विमिंग पूल में मगरमच्छ के साथ फंस जाते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement