scorecardresearch
 

कभी एक फिल्म से लाख रुपये कमाते थे अरशद वारसी, फिर 'सर्किट' बनकर ऐसे बदली जिंदगी

अरशद वारसी की फिल्मोग्राफी में उनका 'सर्किट' वाला रोल काफी बड़ा और यादगार माना जाता है. हाल ही में एक्टर ने बताया कि जब उनकी मुन्नाभाई फिल्म हिट हुई, तो उन्होंने इसके तुरंत बाद अपनी फीस बढ़ाई क्योंकि एक प्रोड्यूसर ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था.

Advertisement
X
अरशद ने याद किया स्ट्रगल (Photo: Movie Still)
अरशद ने याद किया स्ट्रगल (Photo: Movie Still)

फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' कितनी आइकॉनिक फिल्म है, ये हमें अक्सर सोशल मीडिया से पता चल जाता है. इस फिल्म के मीम्स काफी पॉपुलर हैं. संजय दत्त स्टारर इस फिल्म ने कई लोगों की किस्मत बदली थी. उनमें से एक अरशद वारसी भी हैं, जिन्हें अपने 'सर्किट' वाले किरदार के लिए ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला. 

'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से बदली किस्मत

अरशद वारसी ने सर्किट बनकर कई लोगों के चेहरे पर हंसी छोड़ी थी. इस फिल्म ने उनके करियर में भी एक अनोखी छाप छोड़ दी है. हालांकि 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से पहले तक अरशद को अपना नाम बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी. कई फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें ज्यादा पैसे नहीं मिले, जिसका खुलासा अरशद ने अपने हालिया इंटरव्यू में किया है. 

पिंकविला संग बातचीत में अरशद बताते हैं, 'मुन्ना भाई से पहले मैं मुश्किल से कोई पैसा कमाता था, बहुत कम, लगभग कुछ भी नहीं. कुछ बनता ही नहीं था. जो भी मिल जाता, मैं ले लेता था और खुश रहता था. पैसे कितने मिले इस बात पर कभी ज्यादा झगड़ा या मोलभाव नहीं करता था. लेकिन जब वो फिल्म रिलीज हुई, तब प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने मुझे ऐसे ही कॉल करके कहा कि आगे से अगर तुमने 1 करोड़ रुपये से भी कम पैसा मांगा, तो मैं तेरे पीछे पड़ जाऊंगा.'

Advertisement

'सर्किट' बनने के बाद मिलने लगे पैसे

अरशद ने इस बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने उससे पहले कभी खुद से पैसों की बात नहीं की थी. उनकी फीस से जुड़ी सारी बातें उनके मैनेजर किया करते थे. एक्टर के मुताबिक, उन्हें 5 लाख से 25 लाख रुपये काम के लिए मिलते थे, जिससे वो संतुष्ट थे. अरशद ने आगे बताया, 'उन्होंने मुझे कहा कि अरशद तुझे मालूम नहीं तू कितना टैलेंटेड है, तू क्यों ये सब करता है? आगे से एक पैसा कम नहीं लेना. तब जाकर मैंने पहली बार अपने मैनेजर से कहा कि 1 करोड़ रुपये लेने चाहिए. फिर मुझे तोड़े पैसे मिलने लगे.'

अरशद वारसी 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के अलावा 'गोलमाल', 'धमाल', जैसी मजेदार कॉमेडी फ्रेंचायजी में काम कर चुके हैं. इसके अलावा उनके पास 'जॉली एलएलबी' जैसी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है. एक्टर को हमने 'असुर' जैसे सीरियस रोल्स में भी देखा. अब वो जल्द शाहरुख खान संग 'किंग' में नजर आएंगे, जो 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement