scorecardresearch
 

आलिया का डबल स्टैंडर्ड, 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली ने शेयर किया वीडियो

आलिया भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार वजह अनुपमा एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बनी हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक शख्स आलिया को उनके लुक के लिए फटकार रहा था. रूपाली की स्टोरी देखते ही देखते वायरल हो गई.

Advertisement
X
आलिया को फिर मिली नफरत (Photo: ITGD)
आलिया को फिर मिली नफरत (Photo: ITGD)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कुछ महीनों पहले मिलान में हुए फैशन वीक इवेंट में गई थीं. वहां उन्होंने अपने ऑल-ब्लैक लुक से सभी को दीवाना बनाया था. हालांकि आलिया ने वहां एक ऐसी ड्रेस पहनी जिसे देखकर कई लोगों को नाराजगी हुई. एक्ट्रेस ने लेदर से बनी ड्रेस पहनी थी, जिसे जानवरों की चमड़ी से बनाया गया था. 

आलिया मिलान फैशन वीक में गुच्ची की ब्रैंड एम्बेसडर बनकर गई थीं. उनकी ड्रेस गुच्ची ने डिजाइन की. सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट को अपने लुक के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. एक यूजर ने उनके खिलाफ वीडियो भी जारी किया, जिसमें एक्ट्रेस के मिलान फैशन वीक में पहने गए कपड़ों और एक्सेसरीज पर सवाल उठाए गए.

आलिया पर उठे सवाल

दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो को अनुपमा शो फेम एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. हालांकि रूपाली ने उसमें कुछ लिखा नहीं. मगर सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस एक्शन के पीछे का कारण समझ गए हैं. उनका मानना है कि रूपाली भी आलिया के लुक से खुश नहीं हैं. उन्हें भी उनकी लेदर से बनी ड्रेस पसंद नहीं आई है. रूपाली गांगुली, जो अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, वो भी जानवरों के खिलाफ होने वाली हिंसा के खिलाफ हैं. 

Advertisement
आलिया के खिलाफ रूपाली का पोस्ट?

क्या है आलिया के खिलाफ बने इस वीडियो में?

आलिया के खिलाफ बने इस वीडियो में कई सारी ऐसी बातें कही गई हैं, जिससे एक्ट्रेस की छवि को नुकसान पहुंची है. वीडियो में मौजूद यूजर का दावा है कि जो लेदर ड्रेस आलिया ने पहनी है, वो गाय के बछड़ों की खाल से बनाया गया है. इसके अलावा, जो बैग आलिया ने कैरी किया है, उसका डिजाइन घोड़े के मुंह में लगे मेटल का है, जिससे उन्हें कंट्रोल किया जाता है.

यूजर का कहना है कि गुच्ची ब्रैंड यही सब करके जानवरों के खिलाफ हो रही हिंसा को बढ़ावा दे रहा है. क्या यही सब आलिया भी सपोर्ट कर रही हैं? यूजर ने आगे बताया कि जब बछड़ों को अपनी मां से अलग किया जाता है, तब उनकी उम्र 3-4 महीने होती है. उसी उम्र में उन्हें मार दिया जाता है, और उनकी चमड़ी निकालकर लेदर के कपड़े, जूते और बैग बनाए जाते हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sai Lohith (@sailohithplsg)

यूजर ने इसी वीडियो में आलिया के पीआर पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ आलिया 'कोएक्सीस्ट' नाम से जानवरों के लिए संस्था चलाती हैं. वहीं दूसरी तरफ वो ऐसे ब्रैंड के कपड़े पहनकर फेम पाना और पैसे कमाना चाहती हैं. यूजर ने अपने वीडियो के अंत में आलिया से एक बेहतर इंसान बनने के लिए कहा है, जो अपनी बेटी राहा को एक बेहतर लीगेसी दे सकें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement