scorecardresearch
 

'कल्कि 2898 AD' आलिया भट्ट ने ली दीपिका पादुकोण की जगह? फिल्म की टीम ने खोला राज

'कल्कि 2898 AD' के दूसरे पार्ट से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद खबरें थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म में उनकी जगह ले सकती हैं और हैदराबाद में शूटिंग भी शुरू कर चुकी हैं. पहले खबर आई थी कि दीपिका की जगह साई पल्लवी लेने वाली हैं. फिल्म की टीम ने अब कास्टिंग का राज खोल दिया है.

Advertisement
X
'कल्कि 2898 AD' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया? (Photo: Screengrab)
'कल्कि 2898 AD' में दीपिका की जगह लेंगी आलिया? (Photo: Screengrab)

प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की धमाकेदार पैन इंडिया हिट कल्कि 2898 AD (2024) के अगले पार्ट से दीपिका पादुकोण का बाहर होना, फैंस के लिए शॉकिंग खबर थी. पहले पार्ट में दीपिका का दमदार किरदार और उनका बेहतरीन काम क्रिटिक्स से लेकर जनता तक को बहुत पसंद आया था.

कल्कि 2898 AD के सेकंड पार्ट में उनके किरदार के हिस्से कहानी का बहुत महत्वपूर्ण और बड़ा हिस्सा था. ऐसे में दीपिका का फिल्म छोड़ना हैरान करने वाला था. अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक आलिया भट्ट अब कल्कि 2898 AD का हिस्सा बनने जा रही हैं. इसलिए सोशल मीडिया पर यह कयास लगने लगे कि आलिया इस फिल्म में दीपिका को रिप्लेस करने वाली हैं. लेकिन क्या सच में ऐसा है? इसका खुलासा हो गया है.

दीपिका की जगह आलिया?

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं कि आलिया भट्ट कल्कि 2898 AD के सीक्वल में एक बड़ा रोल करने वाली हैं. फिल्मों से जुड़े कई सोशल मीडिया पेजों ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि आलिया को फिल्म में कास्ट किया जा चुका है.

Advertisement

शुरुआत में कुछ लोगों को लगा कि आलिया, दीपिका पादुकोण के किरदार सुमति (SUM-80) की जगह लेने वाली हैं. हालांकि बाद में कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनका किरदार बिल्कुल नया है. यह भी दावा किया गया कि आलिया हैदराबाद में फिल्म के लिए कुछ सीन भी शूट कर चुकी हैं. आलिया या कल्कि 2898 AD की टीम ने इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था. लेकिन अब फिल्म के एक स्पोक्सपर्सन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इन खबरों को 'अफवाह' बताया है. उन्होंने साफ कहा, 'कोई शूटिंग नहीं हुई है.'

जब उनसे पूछा गया कि क्या आलिया को फिल्म के सीक्वल के लिए साइन किया गया है, तो उन्होंने कहा, 'फिलहाल इस बारे में कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है. किसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दी और बाकी लोगों ने उसे खबर बनाकर कॉपी-पेस्ट करना शुरू कर दिया. उनकी कास्टिंग को लेकर अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है.'

दीपिका ने छोड़ी थी कल्कि 2898 AD - पार्ट 2

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से अलग होने के कुछ दिनों बाद ही प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने अनाउंस किया था कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 AD के सीक्वल का भी हिस्सा नहीं होंगी.

Advertisement

सितंबर 2025 में जारी एक बयान में प्रोडक्शन हाउस ने कहा था, 'हम ऑफिशियली अनाउंस करते हैं कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 AD के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. काफी विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है. पहली फिल्म के लंबे सफर के बावजूद हम एक पार्टनरशिप नहीं बना सके और कल्कि 2898 AD जैसी फिल्म को इस तरह के कमिटमेंट और उससे भी ज्यादा की जरूरत है. हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं.'

साई पल्लवी का नाम भी आया था सामने

इस साल फरवरी में खबरें आई थीं कि साई पल्लवी, दीपिका पादुकोण की जगह SUM-80 का किरदार निभा सकती हैं. तब एक सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था, 'अभी कुछ भी फाइनल नहीं है. लेकिन हां, दीपिका के बाहर होने के बाद मेकर्स इस किरदार के लिए साई पल्लवी के नाम पर विचार कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि वह इस रोल के लिए अच्छी रहेंगी.'

यह दावा भी गलत बताया गया था कि डायरेक्टर नाग अश्विन ने साई पल्लवी को फाइनल कर लिया है और जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली है.

फिलहाल कल्कि 2898 AD के सीक्वल की कास्टिंग को लेकर अटकलों का दौर जारी है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक किसी नए कलाकार की एंट्री पर ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement