बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पास इस समय कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं. वे अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावणी में लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी. फिल्म से एक्ट्रेस का लुक वायरल हो रहा है. आलिया का लुक उनके फैन्स के लिए फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता बढ़ा देता है. मगर क्या आपको पता है कि आलिया भट्ट से पहले भी 2 एक्ट्रेसेज को इस फिल्म में लीड रोल में लेने के लिए फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली विचार कह रहे थे. आइए जानते हैं उन दो एक्ट्रेस के बारे में.
सबसे पहले सुनने में आया कि संजय लीला भंसाली गंगूबाई काठियावड़ी पर एक फिल्म बना रहे हैं. उसमें काम करने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सबसे पहले दिलचस्पी दिखाई. मगर जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे इस प्रोजेक्ट के साथ नहीं जुड़ी हैं और किसी भी फिल्म को लेकर मौजूदा समय में संजयलीला से उनकी कोई बात नहीं हो रही है. मगर एक अफवाह ये भी है कि जब रानी ने फिल्म के लिए रिजेक्ट किया तो गंगूबाई के रोल के लिए भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा से बात की थी. मगर उस समय वे अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के साथ बिजी थीं इस वजह से वे इस फिल्म के साथ नहीं जुड़ चुकीं.
रानी मुखर्जी थीं संजय की पसंद
खबरें तो ऐसी भी थीं कि रानी मुखर्जी को भी फिल्म के लिए कास्ट किया जाएगा. संजयलीला भंसाली के जेहन में गंगूबाई के रोल के लिए सबसे पहली पसंद रानी मुखर्जी ही थीं. मगर रानी ने किसी कारण फिल्म में काम करने से मना कर दिया. इसके बाद फिल्म के लिए आलिया भट्ट का नाम फाइनल किया गया.
कौन थीं गंगूबाई काठियावड़ी-
गंगूबाई काठियावड़ी धोखे से वेश्यावृत्ति के धंधे से जुड़ गई थीं. ये बात 60s के दौर की है. आलिया भट्ट ने हमेशा अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित करने की कोशिश की है और इसमें वे कामयाब भी होती आई हैं. अब देखने वाली बात होगी कि वे इस रोल के साथ कितना इंसाफ कर पाती हैं.