scorecardresearch
 

Ramayana vs Mohra Diwali Clash: रामायण से सीधी टक्कर लेने लौट रही अक्षय कुमार-रवीना टंडन की जोड़ी, 30 साल पुरानी फिल्म होगी री-रिलीज

दिवाली पर रणबीर कपूर अपनी रामायण तो रिलीज कर ही रहे हैं. लेकिन अक्षय कुमार भी उसी दिन अपनी 32 साल पुरानी फिल्म मोहरा लेकर आ रहे हैं. उनकी फिल्म के प्रोड्यूसर त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इसकी घोषणा की है.

Advertisement
X
फिर छाएगी अक्षय-रवीना की जोड़ी? (Photo: ITGD)
फिर छाएगी अक्षय-रवीना की जोड़ी? (Photo: ITGD)

इस साल की दिवाली 4000 करोड़ में बन रही फिल्म रामायण से धमाकेदार होने वाली है. इसका पहला पार्ट रिलीज होने वाला है, जिसके लिए लोग काफी एक्साइटेड हैं. मगर रामायण को सीधी टक्कर देने अब मैदान में अक्षय कुमार उतर आए हैं. उनकी 32 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म मोहरा सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है. 

90 के दशक की पॉपुलर एक्शन फिल्म मोहरा, जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी जैसे सितारे थे, उसको 32 साल बाद 4K रीमास्टर्ड वर्जन में रिलीज किया जाएगा. इसका ऐलान त्रिमूर्ति फिल्म्स ने किया. फिल्म का टीजर भी मेकर्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया. मेकर्स ने बताया कि फिल्म के वो एक्शन, रोमांच और गाने, जिन्होंने इसे यादगार बनाया था, अब दर्शक दोबारा बड़े पर्दे पर देख पाएंगे.

1994 में रिलीज हुई थी अक्षय-रवीना की मोहरा

मोहरा पहली बार 1 जुलाई 1994 को रिलीज हुई थी. फिल्म को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था और गुलशन राय ने इसे प्रोड्यूस किया था. फिल्म में सुनील शेट्टी ने विशाल अग्निहोत्री, रवीना टंडन ने रोमा सिंह और अक्षय कुमार ने इंस्पेक्टर अमर सक्सेना का किरदार निभाया था. मोहरा की कहानी और एक्शन के साथ-साथ इसके गानों ने भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे. 

Advertisement

फिल्म के गानों में ‘तू चीज बड़ी है मस्त मस्त’ और ‘टिप टिप बरसा पानी’ आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर हैं. इसके अलावा ‘ना कजरे की धार’, ‘सुबह से लेकर’ और ‘दिल हर कोई’ जैसे गाने भी फिल्म का हिस्सा थे. फिल्म में अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी ने स्क्रीन पर आग सी लगा दी थी. 

मोहरा 1994 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में से एक थी. उस साल ये सलमान खान की फिल्म हम आपके हैं कौन के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बनी थी. फिल्म के म्यूजिक ने भी जबरदस्त सफलता हासिल की थी और इसके साउंडट्रैक की 80 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकने की बात कही जाती है. 

अब 32 साल बाद ‘मोहरा’ को 4K रीमास्टर्ड वर्जन में दोबारा रिलीज किया जा रहा है. ये फिल्म रामायण से ठीक एक दिन बाद यानी 6 नवंबर को रिलीज होगी. 

कैसे मास्टर-स्ट्रोक हो सकती है मोहरा की रिलीज?

फिल्म मोहरा रामायण के साथ क्लैश हो रही है, ये एक बहुत बड़ी बात है. वैसे ज्यादातर लोगों का ध्यान रणबीर की फिल्म पर रहने वाला है. लेकिन रामायण की महंगी टिकटों के दाम कई लोगों को अभी से परेशान कर रहे हैं. साथ ही रिलीज के बाद सही शो मिलना भी दिक्कत दे सकता है.

Advertisement

ऐसे में जो लोग रामायण नहीं देख पाएंगे, वो मोहरा देखने सिनेमाघरों में आ सकते हैं. सिनेमाघरों में काफी भीड़ रहने वाली है, तो अक्षय की सुपरहिट फिल्म को एक मौका मिल सकता है. इसके अलावा, 90s में अक्षय-रवीना की जोड़ी ने जो तहलका इस फिल्म से मचाया था, उसे एक्सपीरियंस करने कुछ लोग जरूर आना चाहेंगे. देखना है कि क्या रामायण, मोहरा की री-रिलीज बिगाड़ेगी या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement