scorecardresearch
 

फ्लॉप की बौछार से ठंडे पड़े थिएटर्स में अक्षय ने संभाला खेल! छठे हफ्ते में बढ़े भूत बंगला के शोज, उछली कमाई

बॉलीवुड से आ रही लगातार फ्लॉप फिल्मों की बौछार के बीच, अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला थिएटर्स के लिए संजीवनी बूटी साबित हो रही है. नई फिल्में पिटने के बाद थिएटर्स फिर से अक्षय की फिल्म के शोज बढ़ाते नजर ये. भूत बंगला की डिमांड ऐसी है कि छठे हफ्ते में इसकी कमाई में शानदार जंप आया.

Advertisement
X
भूत बंगला छठे हफ्ते में भी दमदार! (Photo: Instagram/@balajimotionpictures)
भूत बंगला छठे हफ्ते में भी दमदार! (Photo: Instagram/@balajimotionpictures)

अक्षय कुमार का बॉलीवुड के बिजनेस में कितना बड़ा रोल है, आजकल थिएटर्स इसका सीधा सबूत बने हुए हैं. 17 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को थिएटर्स में ऑलमोस्ट 40 दिन पूरे होने को हैं. मगर आज भी कई थिएटर्स में अक्षय की फिल्म ही दर्शक बटोर पा रही है. मौसम हीटवेव का है, लेकिन बॉलीवुड से आ रही फ्लॉप फिल्मों की बौछार ने थिएटर्स का बिजनेस ठंडा कर रखा है. ऐसे में अक्षय की भूत बंगला, छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर पूरा खेल संभाले हुए है.

'भूत बंगला' के बाद बॉलीवुड को नहीं मिली एक भी हिट
अक्षय की भूत बंगला के बाद से थिएटर्स में बॉलीवुड से एक भी बड़ी हिट फिल्म देखने को नहीं मिली है. भूत बंगला के बाद से गिन्नी वेड्स सनी 2, राजा शिवाजी, कृष्णावतारम, एक दिन, दादी की शादी, पति पत्नी और वो दो, आखिरी सवाल और चांद मेरा दिल जैसी कई हिंदी फिल्में थिएटर्स में पहुंचीं. मगर लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई कृष्णावतारम के अलावा कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई.

बीते वीकेंड भी हाल ये रहा कि शुक्रवार को आई नई बॉलीवुड रिलीज चांद मेरा दिल भी ऑडियंस बटोरने में बुरी तरह नाकाम होती नजर आई. जबकि रिलीज के दिन ही इस फिल्म के टिकट पर मेकर्स ने धप्पा ऑफर भी दिया था. शुक्रवार को शाम 5 बजे तक इसके टिकट 149 रुपये, और उसके बाद रात तक केवल 199 रुपये के रहे. मगर फिर भी बिजनेस का ऐसा ठंडा हाल रहा कि आखिरकार वीकेंड में थिएटर्स भूत बंगला के शोज बढ़ाते दिखे, क्योंकि ऑडियंस में अभी भी अक्षय कुमार की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म की जबरदस्त डिमांड नजर आई.

Advertisement

छठे हफ्ते में 'भूत बंगला' का कमाल
बीते शुक्रवार को रिलीज हुई नई बॉलीवुड फिल्म चांद मेरा दिल की वजह से, थिएटर्स में भूत बंगला के शोज कम कर दिए गए थे. सैकनिल्क के अनुसार, गुरुवार को भूत बंगला के करीब 2200 शोज थे, जो शुक्रवार को घटकर लगभग 1300 ही रह गए थे. अपनी रिलीज के 36वें दिन, यानी शुक्रवार को भूत बंगला ने 55 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

लेकिन नई फिल्म को मिले ठंडे रिस्पॉन्स का कमाल ऐसा रहा कि शनिवार को ही थिएटर्स ने भूत बंगला के शोज तुरंत बढ़ा दिए और इसका कलेक्शन करीब दोगुना होकर सीधे 1 करोड़ रुपये तक चला गया. संडे को भी यही कहानी दोहराई गई और कलेक्शन बढ़कर 1.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. संडे तक आते-आते भूत बंगला के शोज फिर से बढ़कर 1500 से ज्यादा हो चुके थे.

अब तक 38 दिनों में अक्षय की यह फिल्म 174 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है. लॉकडाउन के बाद से यह उनके करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. बॉलीवुड के बिजनेस में अक्षय इतने ही महत्वपूर्ण हैं कि जब नई फिल्में कमाल नहीं कर पा रहीं, तो थिएटर्स उनकी महीने भर से ज्यादा पुरानी फिल्म के सहारे कुछ कमा पा रहे हैं. अब देखना यह है कि नई बॉलीवुड फिल्मों से बड़े धमाके की उम्मीद कर रहे थिएटर्स को कब तक भूत बंगला ही इस मंदी से राहत देती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement