scorecardresearch
 

Cannes में ऐश्वर्या का जलवा, 1500 घंटे में बनकर तैयार हुई खूबसूरत ड्रेस

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी भव्य वापसी की, जहां उन्होंने अमित अग्रवाल की कस्टम क्रिएशन ल्यूमिनारा गाउन पहना. इस गाउन पर 1,500 घंटे से अधिक का हाथ से किया गया क्रिस्टल वर्क था, जो इसे एक अनोखा और ग्लैमरस लुक देता है.

Advertisement
X
कान्स में ऐश्वर्या की धमाकेदार एंट्री. (Credit: Reuters)
कान्स में ऐश्वर्या की धमाकेदार एंट्री. (Credit: Reuters)

कान्स की असली रानी वापस आ गई है. ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की रेड कार्पेट पर जबरदस्त वापसी की और फिर से बता दिया कि वो ग्लोबल फैशन की सबसे आइकॉनिक शख्सियतों में से हैं. उनकी एंट्री की खबरें जब से आनी शुरू हुईं, लोग बेसब्री से उनका लुक देखने को बेकरार थे. फ्रेंच रिवेरा पर उनके क्यूट लुक ने सबका ध्यान खींच लिया.

कितने घंटों में बनी ऐश्वर्या की गाउन
रेड कार्पेट पर बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय ने अमित अग्रवाल की कस्टम क्रिएशन ल्यूमिनारा पहनी. ये एक स्कल्प्चरल कॉउचर आउटफिट है, जो रोशनी की मूवमेंट और एनर्जी से प्रेरित है. गाउन का कलर गहरा मिडनाइट ब्लू था जिस पर कॉस्मिक टोन भी दिख रहे थे. सबसे खास बात थी गाउन पर किया गया क्रिस्टल वर्क. रिपोर्ट के मुताबिक, अग्रवाल की सिग्नेचर “क्रिस्टल वेन” एम्ब्रॉयडरी में ये मास्टरपीस बनाने में 1,500 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा है. गाउन को किसी मशीन नहीं, बल्कि हाथ से तैयार किया गया है. हजारों चमकते क्रिस्टल्स को बारीकी से सजाया गया है.

ड्रेस को ज्यादा ड्रैमेटिक बनाने के लिए ऐश्वर्या ने मैचिंग सैटन गल्व्स और दुपट्टा-स्टाइल ड्रेप के साथ आउटफिट को कंप्लीट किया, जो उनके बाजुओं पर खूबसूरती से फैला हुआ था. एक्ट्रेस की ज्वेलरी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. 

Advertisement

मोहित राय ने ऐश्वर्या को स्टाइल किया, उन्होंने एक सर्प-प्रेरित नेकलेस पहना था, जिसमें डायमंड और ब्लू सफायर जड़े थे, साथ में बोल्ड स्टेटमेंट रिंग्स भी थीं जिन्होंने लुक को और शाही टच दिया. 

आउटफिट के साथ ऐश्वर्या ने सॉफ्ट मेकअप चुना, डिफाइंड बोल्ड आईज, रोजी लिप्स और ल्यूमिनस स्किन. बाल लंबे और वॉल्यूमस वेव्स में थे, साइड सवीप करके ग्लैमरस फिनिश दिया गया. 

पूरी हुई फैन्स की मुराद
23 मई को कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी है और फैन्स की निगाहें वहां ऐश्वर्या को देखने को बेकरार थीं. क्लोजिंग सेरेमनी के नजदीक आते ही फैन्स का दिल टूटने की कगार पर था. हर किसी ने ऐश्वर्या के वहां पहुंचने की उम्मीद छोड़ दी थी. लेकिन 22 मई को ऐश्वर्या ने कान्स पहुंचकर अपने चाहने वालों को सरप्राइज दिया. रेड कार्पेट पर एक्ट्रेस ने फ्लाइंग किस देकर फैन्स को प्यार दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने रेड कार्पेट पर नमस्ते कहकर एंट्री मारी और हर किसी का दिल खुश कर दिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement