scorecardresearch
 

'तलाक के बाद भी Ex पत्नियों की इज्जत करते हैं आमिर खान', तीसरी शादी पर मचा बवाल, दोस्त ने किया बचाव

आमिर खान की तीसरी शादी पर दोस्त अमीन हाजी ने बड़ी बात कही है. वो अपने दोस्त के बचाव में खुलकर बोले हैं. उन्होंने बताया कि कैसे आमिर ने हमेशा अपनी पत्नियों का ख्याल रखा है, तलाक के बाद भी उनकी नजर में पत्नियों की इज्जत कम नहीं हुई.

Advertisement
X
आमिर खान के बचाव में उतरे अमीन हाजी (Photo: Instagram)
आमिर खान के बचाव में उतरे अमीन हाजी (Photo: Instagram)

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भले ही ट्रोलिंग का दौर जारी हो, लेकिन अब उनके सबसे करीबी दोस्त अमीन हाजी खुलकर उनके बचाव में उतर आए हैं. अमीन ने सिर्फ आमिर का पक्ष ही नहीं रखा, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे पहलुओं का भी जिक्र किया, जिनके बारे में शायद ही लोग जानते हों.

5 जुलाई 2026 को आमिर खान ने बेंगलुरु की बिजनेसवुमन गौरी स्प्रैट संग स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत बेहद निजी समारोह में शादी रचाई. शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं. अब इस पूरे विवाद पर अमीन हाजी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

'लोग मजाक उड़ाते हैं, लेकिन आमिर का सच नहीं जानते'

रेडिफ को दिए इंटरव्यू में अमीन हाजी ने कहा कि वह पिछले 35 साल से आमिर को जानते हैं और उन्होंने हमेशा शादी के रिश्ते का सम्मान किया है.

अमीन ने कहा- कई लोग रिश्ता टूटने के बाद शादी से भरोसा खो देते हैं, लेकिन आमिर ऐसे इंसान नहीं हैं. उन्होंने हमेशा शादी का सम्मान किया है. लोग उनकी निजी जिंदगी का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन यह नहीं देखते कि हर रिश्ते के बाद उन्होंने अपने पूर्व परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाई है. बहुत कम लोग इस बात को समझते हैं.

Advertisement

आमिर के खिलाफ जारी फतवा

आमिर खान की शादी पर बवाल के बीच उनके खिलाफ फतवा तक जारी कर दिया गया. जहां महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उनकी शादी को लव जिहाद बता रहे हैं. वहीं कई मुस्लिम क्लेरिक उनकी तीसरी शादी को अवैध बता रहे हैं. 

हालांकि आमिर ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि यहां कोई लव जिहाद नहीं है. भले ही उनकी पहली दो पत्नियां हिंदू थीं लेकिन गौरी क्रिश्चियन हैं. साथ ही उनकी बहनों ने हिंदु धर्म में शादी की है. 

आमिर खान ने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी. दोनों के दो बच्चे- जुनैद और इरा खान हैं. 2002 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद 2005 में आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. दोनों का एक बेटा आजाद राव खान है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ. 

2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. अब 5 जुलाई 2026 को आमिर ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. गौरी बेंगलुरु की बिजनेसवुमन हैं और उनकी पिछली शादी से एक बेटा भी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement