scorecardresearch
 

'बहनों की शादी हिंदुओं से हुई, गौरी हिंदू नहीं ईसाई हैं' आमिर खान की तीसरी शादी पर हंगामा, ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की है, जिसे लेकर कई हिंदू संगठनों ने उनपर लव जिहाद का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया गया है. अब आमिर ने पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.

Advertisement
X
आमिर खान की तीसरी शादी पर खूब हंगामा बरपा. (Photo: PTI)
आमिर खान की तीसरी शादी पर खूब हंगामा बरपा. (Photo: PTI)

बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट संग घर बसाया. ये आमिर की तीसरी शादी है, आमिर की तीसरी शादी को लेकर चारों ओर बवाल मचा हुआ है. बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों ने उनपर लव जिहाद का आरोप लगाया. उन्हें 'लव जिहाद' का 'ब्रांड एंबेसडर' बताया जा रहा है. उनके खिलाफ फतवा भी जारी हुआ है. अब आमिर ने उनकी तीसरी शादी को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है. आइए जानते हैं कि आमिर ने अपनी वेडिंग को लेकर क्या कहा. 

तीसरी शादी पर बोले आमिर 
शादी को लेकर ट्रोलिंग झेल रहे आमिर ने डेक्कन क्रॉनिकल संग बातचीत में कहा कि सच्चाई ये है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है. मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है. मेरे चचेरे भाई मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है. गौरी, रीना और किरण ने मुझसे शादी करते समय अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादी सिविल मैरिज थी. गौरी हिंदू नहीं हैं, वो ईसाई हैं.

आमिर खान ने आगे कहा कि गौरी ऐसी ईसाई हैं, जो सख्ती से धर्म का पालन नहीं करती हैं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है.

मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने मुंबई के पाली हिल, बांद्रा वेस्ट में 100 करोड़ रुपए की मल्टी-जेनरेशनल स्काइविला बनाने की खबरों पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा, हमारे अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स का रीडेवलपमेंट हो रहा है, जैसे कि बाकी बॉम्बे में हो रहा है. ये हमारे हाउसिंग सोसायटी का फैसला है, जिसमें मुझे मिलाकर 24 सदस्य हैं. इसमें एक बिल्डर भी शामिल है, जिसने बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदे हैं और इसलिए इमारत का बड़ा हिस्सा उसका है. 
 
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उन्हें दो बच्चे एक बेटा जुनैद और बेटी आयरा खान है. उनकी दूसरी शादी किरण राव से हुई. दूसरी शादी से आमिर को एक बेटा आजाद है. 5 जुलाई को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में आमिर ने तीसरी शादी रचाई. गौरी स्प्रैट एक बिजनेसवुमेन हैं. आमिर संग गौरी की दूसरी शादी है. पहली शादी से उन्हें 7 साल का एक बेटा है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement