scorecardresearch
 

‘आज की रात’ गाने ने जीता नेशनल अवार्ड, अनुपमा के भाई ने किया कोरियोग्राफ

साल 2024 में आई स्त्री 2 के गाने आज की रात को बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला है. इसे अनुपमा यानी रूपाली गांगुली के भाई विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया था.

Advertisement
X
तमन्ना के गाने को मिला नेशनल अवॉर्ड (Photo: Screengrab)
तमन्ना के गाने को मिला नेशनल अवॉर्ड (Photo: Screengrab)

शनिवार को 72वें नेशनल अवॉर्ड की घोषणा हुई, जिसमें हिंदी समेत कई रीजनल फिल्मों-कलाकारों को अपने बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया गया. इसमें साल 2024 में आई सभी फिल्मों को अवॉर्ड दिया गया, जिसमें राजकुमार राव की फिल्म श्रीकांत और यामी गौतम की आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड मिला. वहीं तमन्ना भाटिया का सुपरहिट आइटम सॉन्ग 'आज की रात' ने भी बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए अवॉर्ड जीता. 

अनुपमा के भाई को मिला अवॉर्ड

फिल्म स्त्री 2 के गाने आज की रात को रूपाली गांगुली, जिन्हें टीवी पर अनुपमा के लिए जाना जाता है उनके भाई विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया था. ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है, जिसे पाकर उन्हें बहुत खुशी मिली है. इंडिया टुडे/आजतक से बातचीत में विजय गांगुली ने कई सारी बातें साझा की हैं. 

रूपाली के भाई का कहना है- मैं अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं. अभी थोड़ी देर पहले ही मेरी मां, मेरी बहन रूपाली और मेरी पार्टनर नंदिनी से बात हुई. अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि हमारे घर एक और नेशनल अवॉर्ड आया है. ये एहसास शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. सच कहूं तो बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी.

'जब पिछले साल आज की रात रिलीज हुआ था, तब हमें लगा था कि हमने अच्छा काम किया है. हम सभी को गाना बहुत पसंद आया था. लेकिन उस साल इसे कोई अवॉर्ड नहीं मिला. मुझे थोड़ा दुख जरूर हुआ, लेकिन मैंने खुद को समझाया कि ये हमारे काम का हिस्सा है. मैंने सोचा कि और मेहनत करेंगे और बेहतर काम बनाएंगे. फिर धुरंधर आई, शरारत गाना हुआ और जिंदगी आगे बढ़ गई.'

Advertisement

घर से बाहर थे विजय गांगुली जब मिली अवॉर्ड की खबर

विजय गांगुली आगे बताते हैं कि जब नेशनल अवॉर्ड की जानकारी सामने आई, तब वो ऐसे इलाके में था जहां नेटवर्क नहीं था. जैसे ही नेटवर्क आया, उनके फोन पर बधाइयों की बाढ़ आ गई. उन्होंने कहा- किसी ने आज की रात के लिए बधाई दी तो मुझे लगा शायद कोई पुराना मैसेज होगा. मैं सोच रहा था कि लोग अचानक इस गाने के लिए बधाई क्यों दे रहे हैं. तभी मेरी बहन का फोन आया और उसने अवॉर्ड की घोषणा वाला वीडियो भेजा. वीडियो देखकर मैं करीब पांच मिनट तक कुछ बोल ही नहीं पाया.  

विजय ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले अमर कौशिक से बात की. वो उस समय फिल्म देख रहे थे, इसलिए बाहर आकर उन्होंने कोरियोग्राफर को कॉल किया.सभी बहुत खुश हैं. उन्होंने दिनेश विजन से भी बात की, जो मैडॉक फिल्म्स के मालिक हैं. विजय गांगुली ने तमन्ना को भी मैसेज किया और वो भी ये खबर सुनकर बेहद खुश थीं. 

तमन्ना भाटिया को दिया जीत का क्रेडिट

इसका पूरा श्रेय तमन्ना को भी जाता है. अगर उन्होंने इतनी शानदार परफॉर्मेंस नहीं दी होती, तो मेरी कोरियोग्राफी भी इतनी अच्छी नहीं लगती. किसी भी कोरियोग्राफी की असली ताकत उसे निभाने वाला कलाकार होता है. तमन्ना ने कमाल का काम किया. सब कुछ बिल्कुल सही तरीके से हुआ. बैकग्राउंड में डांस करने वाले लड़कों ने भी पांच डिग्री की ठंड में बिना टी-शर्ट के कड़ी मेहनत की. 

Advertisement

विजय ने आगे बताया कि ये उनके घर का तीसरा नेशनल अवॉर्ड है. उन्होंने कहा- फिलहाल मैं इस खुशी को महसूस करना चाहता हूं. उसके बाद पूरा परिवार मिलकर जश्न मनाएगा. ये हमारे घर का तीसरा नेशनल अवॉर्ड है. मेरे पिता को 1974 और 1975 में 'कोरा कागज' और 'तपस्या' के लिए दो नेशनल अवॉर्ड मिले थे. अब ये तीसरा अवॉर्ड है, इसलिए पूरा परिवार साथ मिलकर इसका जश्न मनाएगा.

कोरियोग्राफर ये भी कहते हैं कि अब उनपर कोई दबाव नहीं है, वो इसे एक प्रेरणा के रूप में ही देखेंगे. उन्होंने कहा, 'नेशनल अवॉर्ड को देखने के दो तरीके हैं. दबाव तो हमेशा रहेगा, लेकिन ये आप पर निर्भर करता है कि आप उसे कितना अपने ऊपर लेते हैं. मेरे लिए ये अवॉर्ड एक बड़ी प्रेरणा है. इससे मुझे और अच्छा काम करने, बेहतर चीजें बनाने और आज से भी ज्यादा हासिल करने की ताकत मिलेगी. ये मेरे लिए बहुत बड़ी मोटिवेशन है. 

विजय गांगुली का करियर

ये गाना आज की रात साल 2024 का सबसे बड़ा गाना साबित हुआ था, जिसे मधुबंती बागची ने गाया था. विजय गांगुली आज की रात गाने के अलावा साल 2017 में आई रणबीर कपूर स्टारर जग्गा जासूस में भी 'गलती से मिस्टेक' गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं. उनकी जर्नी इस इंडस्ट्री में काफी पुरानी है. वो पिछले 20 साल से फिल्मों में कोरियोग्राफी कर रहे हैं. उन्हें अपनी कोरियोग्राफी के लिए उन्हें अभी तक कई अवॉर्ड्स मिले, मगर 'आज की रात' उनके करियर का वो गाना साबित हुआ जिसने उन्हें नेशनल अवॉर्ड जैसा प्रतिष्ठित सम्मान मिला. 

Advertisement

धुरंधर के लिए बटोर चुके हैं तारीफ

अनुपमा के भाई विजय गांगुली ने हाल ही में आई हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर के गाने शरारत को भी कोरियोग्राफ किया था. इस गाने को यूट्यूब पर काफी सुना गया. बाद में इंस्टाग्राम रील्स पर भी इसके स्टेप खूब कॉपी किए गए. विजय गांगुली का टैलेंट तब हर कोई देखकर हैरान रह गया था, खुद डायरेक्टर आदित्य धर ने भी उनकी जमकर तारीफ की थी. 

इसके बाद, उन्होंने पिछले महीने आई फिल्म कॉकटेल 2 के गाने 'जग से लाज' को भी कोरियोग्राफ किया था. अब नेशनल अवॉर्ड पाकर विजय गांगुली और उनका परिवार बहुत खुश होगा. सभी का रिएक्शन भी देखने लायक रहेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement