scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

300 एड्स किए, जीता ब्यूटी पेजेंट, सब छोड़कर एक्ट्रेस विदेश में बसीं, संभाल रहीं घर

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 1/13

आरती छाबड़िया एक फेमस एक्ट्रेस और फॉर्मर मॉडल हैं, जो कई हिंदीं, पंजाबी, तेलुगु फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. आरती छाबड़िया ने बेहद छोटी उम्र में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. महज तीन साल की छोटी उम्र में उन्होंने एड्स में काम करना शुरू कर दिया था. 

 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 2/13

एक समय पर वो सबसे फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट थीं. उन्होंने करीब 300 से ज्यादा कमर्शियल्स में काम किया. वो मैगी, अमूल, क्लीन एंड क्लियर और पेप्सोडेंट जैसे कई बड़े ब्रांड्स के साथ-साथ कई शैम्पू कैंपेन्स में भी नजर आ चुकी हैं. 

 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 3/13

17 साल की उम्र तक आरती ने 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' का खिताब भी अपने नाम कर लिया था. इसके बाद उन्हें मॉडलिंग, म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे. देखते ही देखते आरती 2000 के शुरुआती दशक का एक उभरता हुआ चेहरा बन गईं. 

 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

Advertisement
बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 4/13

एक्ट्रेस ने फिर हिंदी, कन्नड़, तेलुगु और पंजाबी सिनेमा में काम किया. उन्होंने इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स जैसे अक्षय कुमार, गोविंदा, अमिताभ बच्चन और प्रभु देवा जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया. लेकिन फिर भी वो अपने करियर से खुश नहीं हैं. 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 5/13

'अल्फानियॉन स्टूडियोज' संग बातचीत में कुछ वक्त पहले आरती ने अपने करियर पर बात की. उन्होंने कहा था- मैंने निश्चित रूप से अभी तक वो काम नहीं किया है, जो मैं असल में करना चाहती थी. मुझे उस वक्त जो भी रोल्स ऑफर हुए, मैंने उन्हें एक्सेप्ट किया. वो दौर और जमाना अलग था. अब मैं नए सिनेमा का हिस्सा बनना चाहती हूं. मैं कुछ अलग करना चाहती हूं. 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 6/13

मगर कम ही लोग जानते हैं कि इंडस्ट्री के कई दूसरे स्टार्स की तरह आरती को भी दर्दनाक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने खुद बताया कि उन्हें एक ओटीटी सीरीज में लीड रोल के लिए साइन किया गया था, लेकिन शूटिंग के बीच में ही अचानक स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए गए और उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया था. आरती ने कहा- स्क्रिप्ट से उस पूरे किरदार को ही हटा दिया गया और मैं उस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई. 

 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 7/13

लेकिन एक्टिंग के अलावा आरती छाबड़िया ने क्रिएटिव फील्ड में भी लक आजमाया. साल 2012 में वो फिल्ममेकिंग की पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क चली गई थीं, जहां उन्होंने स्क्रीनराइटिंग, लाइटिंग और एक्टर्स को डायरेक्ट करना सीखा. 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 8/13

बाद में उन्होंने 'मुंबई वाराणसी एक्सप्रेस' नाम की एक शॉर्ट फिल्म से डायरेक्शन और प्रोडक्शन में अपना डेब्यू किया. इस फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल्स में काफी सराहना और अवॉर्ड्स मिले. 
 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 9/13

इसके अलावा उन्होंने 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया. एक्ट्रेस 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' की विनर भी रह चुकी हैं. 

 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

Advertisement
बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 10/13

पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2019 में आरती ने ऑस्ट्रेलिया के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और बिजनेसमैन विशारद बीड़सी से शादी कर ली और एक्टिंग से दूरी बना ली.
 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 11/13

बाद में वो ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गईं और मां बनने के बाद उन्होंने मैटरनिटी ब्रेक ले लिया. उन्होंने बताया- यह एक अरेंज्ड मैरिज थी. इसलिए मुझे इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए समय देना पड़ा.
 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 12/13

'तुमसे अच्छा कौन है' और 'आवारा पागल दीवाना' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आरती छाबड़िया अब बॉलीवुड की चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर एक अलग जिंदगी जी रही हैं. आरती छाबड़िया की जिंदगी अब अध्यात्म, योग और मेडिटेशन के इर्द-गिर्द घूमती है. 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

बॉलीवुड से दूर ऐसी जिंदगी जी रहीं आरती छाबड़िया
  • 13/13

हालांकि, वो अक्सर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्रैवर करती रहती हैं. आरती ने भले ही एक्टिंग से दूरी बना ली है, लेकिन वो एक क्रिएटिव और प्रोफेशनल लाइफ जी रही हैं.

 

(Photo: Instagram @aartichabria) 

Advertisement
Advertisement