scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

18 साल बड़े दूसरे धर्म के शख्स से रचाई शादी, हुआ दर्दनाक तलाक, एक्ट्रेस ने दूसरी शादी कर बसाया घर

18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 1/11

फेमस एक्ट्रेस तनाज ईरानी कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने करियर में काफी सक्सेस देखी, मगर पर्सनल लाइफ में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है. 
 

18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 2/11

एक्ट्रेस की पहली शादी टूट गई. तलाक का उनपर और उनकी बेटी पर काफी बुरा असर हुआ. अब Hauterrfly संग बातचीत में तनाज ने अपने मुश्किल दिनों को याद किया है. 

18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 3/11

तनाज ने पहली शादी दूसरे धर्म में की थी. उनके एक्स हसबैंड मुस्लिम थे, लेकिन उनका ये रिश्ता चला नहीं. अपनी पहली शादी पर तनाज बोलीं- मेरे एक्स हसबैंड का परिवार कभी भी रूढ़िवादी या कट्टर नहीं था. मैंने एक मुस्लिम शख्स से शादी की थी, जो मुझसे 18 साल बड़े थे. 

Advertisement
18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 4/11

'मेरे माता-पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था, क्योंकि वो जानते थे कि मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं. वो समझते थे कि अगर वे मुझे किसी चीज के लिए मजबूर करेंगे, तो मैं कभी नहीं मानूंगी.'

18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 5/11

'मेरी शादी कम उम्र में ही हो गई थी और बाद में मैं अपने पहले बच्चे की मां बनी, जो आज मेरी सबसे अच्छी दोस्त है. लेकिन शादी के 8 साल बाद मुझे धीरे-धीरे यह एहसास होने लगा कि मैं जिंदगी में कुछ और चाहती हूं.'

18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 6/11

'लेकिन हम लोगों के बीच उम्र का फासला वक्त के साथ धीरे-धीरे सामने आने लगा था. जब आप अपने 20s में होते हैं, तो एक व्यक्ति के रूप में आपका बहुत विकास होता है और आप दुनिया को देखना-समझना चाहते हैं. उन्होंने हमेशा मुझे आजादी दी और मेरा साथ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि उस मोड़ पर मैं कुछ अलग चाहती थी. मैं बाहर जाना, पार्टियां करना और नए एक्सपीरियंस लेना चाहती थी, जबकि वो काफी मैच्योर थे. जिंदगी के उस दौर से पहले ही गुजर चुके थे.'

18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 7/11

'मैं अपने पति के लिए दुनिया से लड़ी थी और शादी की थी, लेकिन बाद में मुझे लगा कि चीजें सही नहीं चल रही हैं. अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं, तो मुझे लगता है कि उस समय मैं बहुत नासमझ थी. मुझे लगता था कि अगर मैं बाहर जाना और जिंदगी का मजा लेना चाहती हूं, तो मुझे सब कुछ अपने पति के साथ ही करना होगा.'
 

18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 8/11

तनाज एक्स पति के बारे में आगे बोलीं- असल में वो बहुत समझदार और प्रोगेसिव थे. उन्होंने मुझे कभी भी अपनी पसंद के कपड़े पहनने या अपनी मर्जी से कहीं भी जाने से नहीं रोका था. उनका परिवार भी बहुत खुले विचारों वाला था. लेकिन मुझे लगता है कि उस समय मैं इतनी नासमझ थी कि इस बात को पूरी तरह समझ ही नहीं पाई. 

18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 9/11

'मुझे बहुत बाद में इस बात का एहसास हुआ कि शायद मेरी बेटी के लिए यह सब बिल्कुल भी आसान नहीं था. वो छोटी थी और समझ रही थी कि क्या हो रहा है. जब आप एक बच्चे के लिए सेफ्टी फैक्टर को तोड़ देते हैं, खासकर एक मां के रूप में तो वो हमेशा के लिए टूट जाता है. एक बेटी के लिए सेफ्टी का सबसे बड़ा सहारा उसकी मां होती है और मैंने उसे तोड़ दिया था.

Advertisement
18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 10/11

'मैंने बाद में लगातार बेटी से माफी मांगना शुरू कर दिया. मैं उससे कहती थी, 'मुझे माफ कर दो, मुझे उस समय इससे बेहतर समझ नहीं थी. लेकिन इस उम्मीद के साथ माफ़ी मत मांगिए कि आपका बच्चा तुरंत कह दे, 'कोई बात नहीं. आपको खुद बच्चे के पास जाना पड़ता है.'

18 साल बड़े शख्स से की शादी
  • 11/11

बता दें कि तलाक के बाद तनाज ने बख्तियार ईरानी से साल 2007 में दूसरी शादी की थी. वो अब खुशहाल लाइफ जी रही हैं.  

 

(All Photo: Instagram @tannazirani_) 

Advertisement
Advertisement