scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

तलाक के बाद फिर एक दूसरे को फॉलो करने लगे मौनी रॉय और सूरज, फैंस बोले- पैचअप हुआ

Mouni Roy and Suraj Nambiar
  • 1/9

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने आधिकारिक तौर पर एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को यह बेहद दुखद खबर दी है कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया हैं. (Photo: Instagram/@imouniroy)

Mouni Roy and Suraj Nambiar
  • 2/9

हालांकि, इस आधिकारिक घोषणा से पहले ही सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने वाले फैंस ने उनके रिश्ते में आई दरार को भांप लिया था, क्योंकि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था. (Photo: Instagram/@imouniroy)

Mouni Roy and Suraj Nambiar
  • 3/9

अब मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने साफ किया है कि वे इस मुश्किल वक्त में आपसी सहमति से आगे बढ़ रहे हैं और अपनी इस नई राह में भी एक-दूसरे के साथ दोस्ती के रिश्ते को अहमियत देना जारी रखेंगे. (Photo: Instagram/@imouniroy)

Advertisement
Mouni Roy and Suraj Nambiar
  • 4/9

दिलचस्प बात यह है कि सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर अपने अलग होने की घोषणा करने के कुछ ही दिन बाद, मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से एक-दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया है. (Photo: Instagram/@imouniroy)

Mouni Roy and Suraj Nambiar
  • 5/9

कपल का यह कदम यह दिखाता है कि भले ही वे पति-पत्नी के रूप में साथ नहीं रह पा रहे हैं, लेकिन अलग होने की इस पूरी प्रक्रिया को वे बेहद गरिमापूर्ण तरीके से और बिना किसी कड़वाहट के निभाना चाहते हैं. वहीं फैंस का कहना है कि दोनों का फिर पैचअप हो गया है. (Photo: Instagram/@imouniroy)
 

Mouni Roy and Suraj Nambiar
  • 6/9

हालांकि, मौनी की दोस्त दिशा पटानी ने अभी तक सूरज को वापस फॉलो नहीं किया है. वहीं मौनी ने अभी तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साल 2022 में हुई अपनी शादी की पुरानी और खूबसूरत तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं. (Photo: Instagram/@imouniroy)

Mouni Roy and Suraj Nambiar
  • 7/9

बता दें कि तलाक से पहले मौनी रॉय और सूरज ने एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था.  इन सब सोशल मीडिया एक्टिविटीज ने यह साफ इशारा कर दिया था कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. (Photo: Instagram/@imouniroy)

Mouni Roy and Suraj Nambiar
  • 8/9

तमाम अफवाहों के बीच फिर 14 मई को मौनी और सूरज ने साझा बयान जारी कर कहा, 'हम आप सभी को यह बताना चाहते हैं कि हमने अपनी मर्जी से अलग होने का फैसला किया है. हालांकि शादी का रिश्ता खत्म होने के बावजूद वे भविष्य में अपनी दोस्ती को अहमियत देना जारी रखेंगे. (Photo: Instagram/@imouniroy)

Mouni Roy and Suraj Nambiar
  • 9/9

आपको बता दें कि 'गोल्ड' एक्ट्रेस मौनी रॉय की मुलाकात बिजनेसमैन सूरज नांबियार से साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर ईव की एक पार्टी के दौरान हुई थी. इसके बाद साल 2022 में इस कपल ने गोवा के पणजी में बेहद भव्य तरीके से शादी रचाई थी.  (Photo: Instagram/@imouniroy)

Advertisement
Advertisement
Advertisement