scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

पैरों में आलता-चेहरे पर काला टीका, ट्रेड‍िशनल अंदाज में दूल्हा बनें विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 1/9

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं. न्यूली वेड्स कपल ने आंध्रा और कोडवा दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की. अब कपल ने शादी की पहली ऑफिशियल तस्वीरें भी शेयर कर दी हैं. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 2/9

दोनों ही सेरेमनी में कपल शाही अंदाज में नजर आया. दोनों के चेहरे से नजर हटाना मुश्किल हों- तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं. कपल दूल्हा दुल्हन बना बेहद खुश और खूबसूरत लगा. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 3/9

दुल्हन रश्मिका ने कोडवा परंपरा के अनुसार डिजाइनर अनाम‍िका खन्ना की ह्यूट फैन्सी सिल्क साड़ी पहनी. इस लुक को उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी से कम्प्लीट किया था. वहीं दूल्हे विजय पारंपरिक मुंडू में बेहद हैंडसम और डैशिंग लगे.

Advertisement
विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 4/9

इन शादी की तस्वीरों में विजय का लुक सच में किसी पीरियड फिल्म के रॉयल हीरो से कम नहीं लगा. लाल और ऑफ-व्हाइट पारंपरिक वेशभूषा में सजे विजय ने सादगी और शाही अंदाज का ऐसा संगम दिखाया है कि नजरें ठहर जाएं. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 5/9

कंधे पर लाल अंगवस्त्रम, माथे पर तिलक, हाथों में लगा आलता और गले में भारी सोने के पारंपरिक हार- पूरा लुक उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा हुआ, लेकिन स्टार वाली शान के साथ नजर आता है.

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 6/9

उनकी घनी मूंछें और हल्की दाढ़ी वाला रफ-एंड-रॉयल स्टाइल उन्हें और भी दमदार बना रहा है. कानों में पारंपरिक गोल्ड इयररिंग्स और हाथों में जड़े हुए कड़े, मानो किसी साउथ इंडियन महाकाव्य के वीर योद्धा दूल्हे की झलक दे रहे हों. 

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 7/9

शादी की रस्मों के बीच विजय की मुस्कान ने फैंस को और घायल किया हुआ है. चेहरे पर वही चार्म दिखता है जिसने फैंस को सालों से दीवाना बना रखा है.वो एक ऐसे दूल्हा लगे जो परंपरा निभाते हुए भी फिल्मी हीरो वाला स्वैग बरकरार रखे हुए है.

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 8/9

शादी की तस्वीरों में कई प्यारे और कैंडिड पल कैद हुए- वरमाला के दौरान दोनों की हल्की मुस्कान, और गठबंधन के बाद खुलकर हंसते हुए लम्हे. शादी भले ही ग्रैंड थी, लेकिन माहौल बहुत ही पर्सनल और दिल से जुड़ा हुआ लगा.

विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
  • 9/9

शादी की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की तरफ से प्यार और बधाइयों की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इसे हाल के सालों की सबसे प्यारी और दिल छू लेने वाली सेलिब्रिटी वेडिंग बताया.

 

Photos: Instagram @thedeverakonda

Advertisement
Advertisement
Advertisement