एक्ट्रेस मोनालिसा भोजपुरी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. उनके पति विक्रांत सालों से भोजपुरी फिल्मों और गानों में काम कर रहे हैं.
कपल प्रोफेशनल लाइफ में लगातार तरक्की कर रहा है. लेकिन पर्सनल लाइफ में वो नाखुश हैं. मोनालिसा मां बनने का सालों से इंतजार कर रही हैं, लेकिन उनकी गोद आज भी सूनी है.
IANS संग हुई बातचीत में मोनासिला ने मां बनने की इच्छा को जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वो और विक्रांत लंबे वक्त से पेरेंटहुड को जीने का इंतजार कर रहे हैं.
मोनालिसा ने बताया कि वो सालों से पेरेंट्स बनने की कोशिश कर रहे हैं. वो कहती हैं- अब सब भगवान के हाथ में है. मैंने उम्मीद नहीं तोड़ी है. हम उस खास दिन का इंतजार कर रहे हैं.
मोनालिसा और विक्रांत ने हाल ही में रियलिटी शो द 50 में पार्टिसिपेट किया था. शो में उनकी केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता.
शो के जरिए पता चलता कि वे एक दूसरे पर अटूट विश्वास करते हैं. वो कहती हैं- विक्रांत और मैं 8 साल से साथ हैं. वे एक दूजे को अच्छे से समझते हैं.
''भरोसा हर रिश्ते की फाउंडेशन होता है. भले ही हमारे बीच बहस हो, किसी बात को लेकर मतभेद हो, मगर उनके रिश्ते पर इसका फर्क नहीं पड़ेगा.''