दिव्या खोसला कुमार टैलेंट का खजाना हैं. वो एक्ट्रेस होने के साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं.
दिव्या भले ही टी-सीरीज के मालिक और चैयरमैन भूषण कुमार की पत्नी हैं. लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग और खास पहचान बनाई है.
दिव्या अपनी दमदार एक्टिंग के साथ अपने ग्लैमरस लुक्स और खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. अब उन्होंने अपनी काफी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं.
दिव्या नई तस्वीरों में स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं. बालों में बन और नो-मेकअप लुक में वो सूपर स्टनिंग लगीं.
दिव्या ने बोट में बैठकर तो कभी खड़े होकर कई किलर पोज दिए. उनकी अदाओं और हुस्न पर फैंस दिल हार रहे हैं.
चारों तरफ समंदर और ऊपर आसमान के खूबसूरत नजारे ने दिव्या की तस्वीरों में चार चांद लगा दिए हैं. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्या ने कैप्शन लिखा- वॉटर बेबी. एक्ट्रेस की बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं. फैंस फायर और हार्ट इमोजी के साथ उनपर प्यार लुटा रहे हैं.
बता दें कि ये दिव्या की थ्रोबैक फोटोज हैं, क्योंकि कुछ वक्त पहले भी उन्होंने इस लुक में तस्वीरें शेयर की थीं.
पिछली बार की तरह इस बार भी उनके कातिलाना अंदाज और स्वैग ने फैंस को क्रेजी कर दिया है. हर तस्वीर में उनका टशन देखते ही बनता है.