scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'मैं वो अंतरा नहीं...', चलती ट्रेन में उतारे कपड़े, अधिकारी पर किया ब्लेड से वार! आरोपों में गलत फंसी एक्ट्रेस

कौन हैं ट्रेन कांड में फंसी अंतरा बनर्जी?
  • 1/9

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी इन दिनों किसी शो या फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक ऐसी गलती की वजह से सुर्खियों में हैं, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया. एक नाम की गलतफहमी ने एक्ट्रेस को अचानक ऐसे मामले से जोड़ दिया, जिससे उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था. मामला इतना बढ़ गया कि सुबह से उनके फोन पर कॉल्स की बाढ़ आ गई और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर और नाम के साथ गलत खबरें फैलने लगीं.

कौन हैं ट्रेन कांड में फंसी अंतरा बनर्जी?
  • 2/9

दरअसल, 13 अगस्त को दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पूरा विवाद ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुआ था. आरोप है कि एक को-पैसेंजर ने रिजर्व्ड सीट पर बैठी अंतरा से सीट खाली करने को कहा, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद यात्री ने आरपीएफ और टिकट कलेक्टर को इसकी सूचना दी. आरोप है कि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और बीच-बचाव करने के बाद अंतरा भड़क गईं और उनके साथ बदसलूकी करने लगीं. मामला यहीं नहीं रुका, आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उन्होंने ट्रेन में अपने कपड़े उतार दिए और रेजर से टिकट चेकर (टीसी) और आरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया.

कौन हैं ट्रेन कांड में फंसी अंतरा बनर्जी?
  • 3/9

अंतरा ने बताया कि उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी रविवार सुबह हुई. वह जिम जा रही थीं, तभी पहला फोन आया. इसके बाद पूरे दिन उनका फोन लगातार बजता रहा. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने दिनभर परिवार और करीबियों को समझाया कि जिस मामले की चर्चा हो रही है, उसमें वह शामिल नहीं हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें करीब 400 फोन कॉल्स तक आ गए. यानी एक गलत पहचान ने एक्ट्रेस का पूरा दिन सफाई देते हुए निकाल दिया.

Advertisement
कौन हैं ट्रेन कांड में फंसी अंतरा बनर्जी?
  • 4/9

हिंदुस्ताम टाइम्स से बातचीत में अंतरा ने बताया कि सुबह उन्होंने ऑनलाइन एक खबर देखी, जिसमें उन पर आरोप लगाया गया था. शाम तक मामला न्यूज रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स तक पहुंच चुका था. सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि खबर के साथ अंतरा की तस्वीर और नाम इस्तेमाल किया गया था. एक्ट्रेस का कहना है कि इस गलती की वजह से उनकी छवि को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है. जबकि पूरा मामला किसी और अंतरा नाम की मॉडल से जुड़ा था.

कौन हैं ट्रेन कांड में फंसी अंतरा बनर्जी?
  • 5/9

अंतरा ने जब एफआईआर में दर्ज जानकारी को देखा तो उन्हें पता चला कि जिस महिला का नाम मामले में है, उसकी पहचान उनसे बिल्कुल अलग है. उन्होंने बताया कि दोनों के नाम की स्पेलिंग अलग है. इतना ही नहीं, कथित महिला के पिता का नाम सोहम बताया गया है, जबकि अंतरा के पिता का नाम सुब्रत बनर्जी है. पते में भी बड़ा अंतर है. दूसरी महिला का पता ठाणे बताया गया, जबकि अंतरा जोगेश्वरी, अंधेरी वेस्ट में रहती हैं. 

कौन हैं ट्रेन कांड में फंसी अंतरा बनर्जी?
  • 6/9

अंतरा ने कहा कि उन्हें बताया गया है कि वह महिला एक उभरती हुई मॉडल है. ऐसे में सवाल यही है कि बिना पूरी जानकारी की पुष्टि किए उनकी तस्वीर और नाम इस मामले में कैसे इस्तेमाल हो गया? गलत खबर वायरल होने से नाराज अंतरा अब कानूनी कदम उठाने की तैयारी में हैं. 

कौन हैं ट्रेन कांड में फंसी अंतरा बनर्जी?
  • 7/9

उन्होंने कहा कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें शिकायत और मानहानि की कार्रवाई करनी पड़ सकती है. एक्ट्रेस की सबसे बड़ी मांग है कि गलत खबरों को हटाया जाए या फिर संबंधित प्लेटफॉर्म की तरफ से स्पष्ट सफाई जारी की जाए. उनका कहना है कि लोग शायद समझ नहीं पाते कि इस तरह की खबर किसी की छवि को कितना नुकसान पहुंचा सकती है.

कौन हैं ट्रेन कांड में फंसी अंतरा बनर्जी?
  • 8/9

अंतरा ने बताया कि इस पूरे विवाद में उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपने माता-पिता की है. गलत खबर अचानक इतनी तेजी से फैल गई कि उसे हर जगह से हटाना उनके लिए आसान नहीं है. उन्होंने सोशल मीडिया की पहुंच को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार कोई गलत जानकारी फैल जाए तो उसे पूरी तरह रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है.

कौन हैं ट्रेन कांड में फंसी अंतरा बनर्जी?
  • 9/9

अंतरा बनर्जी टीवी और फिल्मों की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. वह ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘सावधान इंडिया’, ‘लाल इश्क’ और ‘गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने ‘द शौकीन्स’ से फिल्मों में भी काम किया और बाद में ‘बढ़ो बहू’ में नजर आईं. ‘कसौटी जिंदगी की’ में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी और 2019 में शो से अलग हो गई थीं.

 

(ALL Photos: Instagram @meantarabanerjee)

Advertisement
Advertisement
Advertisement