मामूटी (Mammootty) का पूरा नाम कुट्टी पनापरम्बिल इस्माइल है. वह एक अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में अभिनय करते हैं. वह तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी नजर आते हैं. मामूटी ने 1971 में मलयालम फिल्म अनुभवंगल पालिचकल से अभिनय करियर की शुरुआत की (Mammootty Debut).
अपने पांच दशक के करियर में उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्में की हैं. उनकों कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सात केरल राज्य फिल्म पुरस्कार और तेरह फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण शामिल हैं. फिल्म में उनके योगदान के लिए, भारत सरकार ने उन्हें 1998 में पद्मश्री (Padma Shri) से सम्मानित किया था. 2022 में, उन्हें केरल प्रभा पुरस्कार (Kerala Prabha Awrad) से सम्मानित किया गया, जो केरल सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च सम्मान है (Mammootty Awards).
मामूटी का जन्म 7 सितंबर 1951 को चंदिरूर में हुआ था (Mammootty Born). उन्होंने अपना प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (प्री-डिग्री) सेक्रेड हार्ट कॉलेज, थेवारा में किया. उन्होंने महाराजा कॉलेज, एर्नाकुलम डिग्री हासिल की और गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, एर्नाकुलम से एलएलबी किया (Mammootty Education).
उन्होंने 1979 में सल्फाथ से अरेंज्ड मैरिज में की (Mammootty Wife). उनके दो बच्चे हैं, एक बेटी सुरुमी और एक बेटा दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) है, एक सफल अभिनेता भी हैं (Mammootty Children).
मलयालम एक्टर-कॉमेडियन हरिश्री यूसुफ ने दिग्गज एक्टर ममूटी का बचाव किया. ममूटी पर तब सवाल उठाए गए थे जब नेशनल अवॉर्ड्स के सिलसिले में गुजरात दौरे के दौरान उन्हें तिलक लगाया गया था.
सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' के एक्शन सीक्वेंस लगभग शूट हो चुके हैं. अब फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मलयालम एक्टर ममूटी को मेन विलेन के लिए एप्रोच किया गया है. वो फिल्म में एक अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभा सकते हैं. हालांकि, इन दावों पर 'मॉन्स्टर' के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. देखें मूवी मसाला.
National Film Awards 2026 Updates: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह मंगलवार, 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में आयोजित किया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अवॉर्ड्स प्रदान करेंगी और दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 2024 का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा.
इंडियन सिनेमा ने हमें अभी तक कई बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में दी हैं, जिसे देखकर सभी के होश उड़े. सोनी लिव पर इस समय कई बेहतरीन सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में हैं, जिसकी कहानी आपको अंत में दंग कर सकती है. तो आइए, आपको उनमें से कुछ चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट दिखाते हैं.
सरकार ने 2026 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है. धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अल्का याज्ञनिक और ममूटी को पद्म भूषण, और सतीश शाह को पद्मश्री सम्मान मिलेगा.
सरकार ने 2026 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है और इस बार भारतीय सिनेमा के लिए ये साल बहुत खास रहा है. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. इस फैसले पर उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकार ने धर्मेंद्र के भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान को सम्मान दिया है.
मामूटी ने इंडस्ट्री में किसी पावरहाउस होने की बात को भी खारिज किया है. हेमा कमिटी की रिपोर्ट के मुताबिक मलयालम सिनेमा में एक पावरहाउस ग्रूप है, जिसमें सभी बड़े नाम शामिल हैं.