scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'द केरल स्टोरी 2' की एक्ट्रेस का दिखा बोल्ड अवतार, भड़के लोग, कह दी बड़ी बात

Ulka Gupta Hot Photos
  • 1/8

अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस उल्का गुप्ता हाल ही में अपने एक नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गई हैं. लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी उल्का ने टीवी से लेकर फिल्मों तक कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम किया है. हालांकि, इस बार वे अपने किसी रोल को लेकर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं. (Photo: Instagram/ulkagupta)

Ulka Gupta Hot Photos
  • 2/8

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखने के बाद जहां उनके चाहने वाले तारीफों के पुल बांध रहे हैं, वहीं फैंस का एक वर्ग उनका यह नया अवतार देखकर काफी नाराज भी नजर आ रहा है. (Photo: Instagram/ulkagupta)

Ulka Gupta Hot Photos
  • 3/8

तस्वीरों में उल्का गुप्ता काफी ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने अर्थी-ब्राउन शेड में दो-पीस आउटफिट पहना है, जिसमें एक स्ट्रैप-स्टाइल वाला ब्रैलेट टॉप और मैचिंग रैप-अराउंड थाई-हाई स्लिट स्कर्ट शामिल है.  (Photo: Instagram/ulkagupta)

Advertisement
Ulka Gupta Hot Photos
  • 4/8

मिनिमल गोल्ड एक्सेसरीज, स्टेटमेंट इयररिंग्स, हाथों में ब्रेस्लेट और न्यूड मेक-अप के साथ उन्होंने अपने इस बोल्ड गेटअप को बेहद सलीके से कैरी किया है. 
अपनी इस पोस्ट के साथ उल्का ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा- 'मिट्टी जैसे रंगों में सजी, हर एक अंदाज़ को अपनाते हुए.' फोटोशूट सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.  (Photo: Instagram/ulkagupta)

Ulka Gupta Hot Photos
  • 5/8

कई फैंस ने उनकी खूबसूरती और स्टाइल सेंस की जमकर तारीफ की, तो वहीं उनके पारंपरिक रूप को पसंद करने वाले कुछ फैंस को उनका यह अवतार रास नहीं आया. एक यूजर ने अपना दुख जताते हुए लिखा, 'मेरी फेवरेट थी, पर अब नहीं.' (Photo: Instagram/ulkagupta)

Ulka Gupta Hot Photos
  • 6/8

दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'आपका ट्रेडिशनल में पिछला लुक ज्यादा अच्छा था.' इसके अलावा एक और फैन ने सवाल उठाते हुए लिखा, 'आप इस तरह के शूट क्यों करवाती हैं.' एक यूजर ने तो लिख दिया, 'आपको झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की गरिमा बनाए रखनी है.'
  (Photo: Instagram/ulkagupta)

Ulka Gupta Hot Photos
  • 7/8

आपको बता दें कि उल्का गुप्ता ने अपने करियर में कई अलग-अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. हाल ही में वे फिल्म 'केरल स्टोरी 2' में नजर आई थीं, जो ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल थी. 

(Photo: Instagram/ulkagupta)

Ulka Gupta Hot Photos
  • 8/8

उल्का गुप्ता पहली बार टीवी सीरियल ‘झांसी’ की रानी में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं. हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद उल्का ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया. उल्का गुप्ता ने रणवीर सिंह की 'सिम्बा' में भी एक्टिंग की है. (Photo: Instagram/ulkagupta)

Advertisement
Advertisement