भोजपुरी फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस 'मोनालिसा' इन दिनों अपने मालदीव्स वेकेशन को लेकर सुर्खियों में हैं.
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. आइए देखते हैं उनकी वेकेशन डायरी की खास झलकियां.
मोनालिसा समुद्र किनारे रेत पर बैठी नजर आ रही हैं. व्हाइट प्रिंटेड बीच आउटफिट और हैट में उनका लुक बेहद फ्रेश और समर वाइब्स से भरपूर लग रहा है. खुले आसमान और नीले समंदर के बीच एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
दूसरी फोटो में मोनालिसा ब्लू बिकिनी पहने पूल के किनारे बैठकर दूर तक फैले नीले समंदर का नजारा देखती दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में उनका शांत और रिलैक्स मूड साफ नजर आ रहा है.
मालदीव्स की खूबसूरती के बीच एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज में दिए पोज सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. उन्होंने समां ही बांध दिया.
तीसरी तस्वीर में मोनालिसा पूल में आराम फरमाती दिखाई दे रही हैं. चारों तरफ फैला नीला पानी और सुकून भरा माहौल तस्वीर को और भी आकर्षक बना रहा है. फैंस उनकी वेकेशन लाइफस्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
मोनालिसा की इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आते ही फैंस का ध्यान खींच लिया. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी फिटनेस, स्टाइल और वेकेशन लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
कई यूजर्स ने उन्हें 'मालदीव्स क्वीन' तक कह दिया. एक्ट्रेस ने कई और फोटोज शेयर कीं जहां वो विदेश में मौज-मस्ती करती दिखीं.
मोनालिसा लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा और टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं. अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
इन लेटेस्ट तस्वीरों से एक बार फिर मोनालिसा ने साबित कर दिया है कि स्टाइल और ग्लैमर के मामले में उनका जवाब नहीं है.