scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

मजहब की दीवार तोड़ इन सितारों ने रचाई थी शादी, किसी का चला रिश्ता, किसी का हुआ दर्दनाक अंत

दूसरे धर्म में रचाई शादी
  • 1/8

प्यार किसी धर्म का मोहताज नहीं होता. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने ये साबित किया है कि आपसी समझ हो तो रिश्ते सालों चलते हैं. कई फिल्मी और टीवी सितारों ने समाज की परवाह किए बिना ही दूसरे धर्म में शादी की है. इनमें से कुछ जोड़ियां सालों बाद भी फैंस को कपल गोल्स देती हैं, तो कुछ का सफर बीच में ही खत्म हो गया है. आइए जानते हैं इन जोड़ियों के बारे में...

 

(Photo: Instagram @duttsanjay)

दूसरे धर्म में रचाई शादी
  • 2/8

संजय दत्त और मान्यता

संजय दत्त हिंदू हैं. मगर उनकी पत्नी मान्यता मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. मान्यता का असली नाम दिलनवाज शेख है. दोनों ने साल 2008 में शादी की थी. इसी दौरान मान्यता ने अपना धर्म बदला था. संजय दत्त के मुश्किल वक्त में मान्यता उनका मजबूती से साथ देती हैं. उनके दो जुड़वां बच्चे हैं, शाहरान और इकरा. 

 

(Photo: Instagram @duttsanjay)

इन सितारों ने दूसरे धर्म में रचाई शादी
  • 3/8

करीना कपूर और सैफ अली खान


करीना कपूर एक पंजाबी हिंदू परिवार से आती हैं, जबकि सैफ अली खान पटौदी के नवाब और मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते हैं. दोनों ने सालों की डेटिंग के बाद 2012 में शादी रचाई थी. शादी के कई सालों बाद भी दोनों का रिश्ता अटूट है. कपल के दो प्यारे बेटे हैं तैमूर और जेह. करीना- सैफ बॉलीवुड की सबसे पावरफुल जोड़ियों में से एक मानी जाती है.

(Photo: Social Media)
 

Advertisement
इन सितारों ने दूसरे धर्म में रचाई शादी
  • 4/8

सुनील शेट्टी और माना कादरी


सुनील शेट्टी साउथ इंडियन हिंदू परिवार से हैं, जबकि उनकी पत्नी माना एक मुस्लिम परिवार से हैं. प्यार की खातिर दोनों ने धर्म की दीवार तोड़कर साल 1991 में शादी रचा ली थी. दोनों करीब पिछले 30 सालों से साथ हैं. बॉलीवुड में इनकी शादी को एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है.

 

(Photo: Instagram @suniel.shetty)

इन सितारों ने दूसरे धर्म में रचाई शादी
  • 5/8

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान मुस्लिम हैं और मलाइका अरोड़ा हिंदू-कैथोलिक परिवार से हैं. दोनों ने साल 1998 में शादी की थी और लंबे समय तक साथ रहे. मगर अब दोनों का तलाक हो चुका है. साल 2017 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए थे. हालांकि, अपने बेटे अरहान के लिए दोनों आज भी अक्सर साथ नजर आते हैं.

इन सितारों ने दूसरे धर्म में रचाई शादी
  • 6/8

ऋतिक रोशन और सुजैन खान


एक्स कपल ऋतिक रोशन हिंदू हैं और सुजैन खान मुस्लिम हैं. दोनों बचपन के दोस्त थे और साल 2000 में शादी के बंधन में बंध गए थे. हालांकि, कुछ सालों बाद इनका भी तलाक हो गया. साल 2014 में दोनों अलग हो गए थे. तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं और वो अपने बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. 

(Photo: Social Media)

इन सितारों ने दूसरे धर्म में रचाई शादी
  • 7/8

किश्वर मर्चेंट और सुयश राय


टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट मुस्लिम परिवार से हैं और सुयश राय हिंदू हैं. 'बिग बॉस' फेम इस जोड़ी ने साल 2016 में शादी की थी. अलग धर्म में शादी करने पर दोनों को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. लेकिन उन्होंने समाज की परवाह किए बगैर एक दूसरे का हाथ थामा. कपल अब एक बच्चे का पेरेंट है. 
 

(Photo: Instagram @kishwersmerchantt)

इन सितारों ने दूसरे धर्म में रचाई शादी
  • 8/8

शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़


टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने को-स्टार शोएब इब्राहिम से साल 2018 में शादी की. दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लकु रखते हैं. मगर शोएब संग शादी के लिए दीपिका ने इस्लाम धर्म अपनाया लिया था. दोनों एक बेटे के पेरेंट बन चुके हैं. मगर आज भी वो ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं. 

(Photo: Instagram @ms.dipika)

Advertisement
Advertisement