क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. 5 मार्च को वो मंगेतर सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. गुरुवार शाम को ही भारत-इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. जबकि सचिन ने बेटे की वेडिंग सेरेमनी दिन में रखी है.
अर्जुन और सानिया की वेडिंग सेरेमनी में मेहमानों का आना शुरू हो चुका है. क्रिकेट से लेकर एंटरटेनमेंट जगत तक की मशहूर हस्तियां होने वाले दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंच रही हैं.
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन अपनी पत्नी संगीता महादेवन के साथ अर्जुन और सानिया की वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए. वो खुशी-खुशी कैमरे पर पोज देते दिखे.
सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन के साथ गहरा रिश्ता शेयर करते हैं. ऐसे में बच्चन साहब उनके बेटे की शादी में ना पहुंचते, ऐसा तो नामुमकिन था.
आशा भोसले और सचिन के रिश्ते भी अच्छे हैं. आशा भोसले उनके बेटे और होने वाली बहू को आशीर्वाद देने लिए शादी में पहुंंचीं.
युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ शादी में शामिल हुए. दोनों को साथ देखकर फैन्स की निगाहें उन पर टिक कर रह गईं.
अर्जुन और सानिया की शादी में हरभजन सिंह और उनकी वाइफ गीता बसरा को भी स्पॉट किया गया. कपल ने हंसते-मुस्कुराते कैमरे पर पोज दिया.
जाहिर खान अपनी वाइफ सागरिका घाटगे के साथ पहुंचे थे. फेवरेट कपल को साख देखकर इनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है.