राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार गुट) की नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी की धूम रही. इंटरनेट पर इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें छाई हुई हैं.
रेवती की शादी नागपुर के बिजेसनमैन संरग लाखानी से शनिवार को हुई है. हाई-प्रोफाइल वेडिंग में राजनीतिक और फिल्मी गलियारों के सितारे शामिल हुए.
सोशल मीडिया पर रेवती की शादी के फोटो सामने आए हैं. इनमें फिल्मी सितारों की झलक दिखी है. शाहरुख खान ने रेवती के संगीत में परफॉर्म किया था.
शाहरुख ने संगीत नाइट में समां बांधा. दूल्हा-दुल्हन संग डांस किया. परफॉर्मेंस के बाद किंग खान के साथ वहां मौजूद गेस्ट्स ने फोटोज क्लिक कराईं.
फिल्मी दुनिया से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी शादी में शिरकत की थी. वो पत्नी जया बच्चन संग शादी में शामिल हुए.
जया बच्चन पिंक साड़ी में खूबसूरत लगीं. वहीं अमिताभ ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामे और कलरफुल दुपट्टे में डैशिंग लगे.
एक फोटो सामने आई है जिसमें अमिताभ बच्चन को अनिल अंबानी से बातचीत करते देखा गया है. दोनों आपस में बातचीत करते दिखे.
रणबीर कपूर को भी शादी में देखा गया. वो ब्लैक कलर के सूट में डैशिंग लगे. अपने लुक को उन्होंने चश्मे के साथ कूल बनाया.
रणबीर की बुआ रीमा जैन, अरमान और आदर जैन, जैकी श्रॉफ के अलावा बोनी कपूर को भी रेवती सुले की शादी में देखा गया.
बात करें, दूल्हा-दुल्हन के लुक की तो, दोनों आइवरी आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे. उनका लुक रॉयल और सादगी से भरा हुआ नजर आया.
रेवती ने अपने लुक को सिंपल रखा. सॉफ्ट मेकअप और एलीगेंट आउटफिट पहनकर वो दुल्हन बनीं. इंटनेरट पर रेवती और सारंग के लुक की तारीफ हो रही है.
All Photos: Social Media