पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इसी साल 26 फरवरी को हुई थी. लेकिन कपल के वेडिंग फंक्शन अभी तक खत्म नहीं हुए हैं. 6 अप्रैल को उन्होंने कुर्ग (कोडागु) में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी दी. यहां कोडागु संस्कृति की झलक दिखी.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
कुर्ग रश्मिका का होमटाउन है. शादी के डेढ़ महीने बाद एक्ट्रेस ने अपने घर यानी कुर्ग के लोगों को रिसेप्शन पार्टी दी. इस जश्न में परिवार के करीबी लोग और दोस्त मौजूद थे.
(Photo: Social Media)
ये रिसेप्शन रश्मिका के लिए खास था, क्योंकि कुर्ग से उनका पैदाइशी कनेक्शन है. वो यहां पली बढ़ी हैं. इसलिए यहां की संस्कृति की झलक दिखाते हुए एक्ट्रेस ने पिंक एंड ग्रीन सिल्क साड़ी को ट्रैडिशनल कुर्ग स्टाइल में ड्रेप किया.
(Photo: Social Media)
रश्मिका की मां ने भी इसी स्टाइल में साड़ी बांधी थी. एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग फंक्शंस की तरह यहां भी गोल्ड जूलरी को प्रायोरिटी दी. सोने के गहनों ने उनके लुक को कॉम्पलिमेंट किया.
(Photo: Social Media)
एक्ट्रेस ने नेकलेस, बैंगल्स, क्लासिक गोल्ड झुमका, हेयरबन से अपने लुक को कंप्लीट किया. बची हुई कसर उनकी मिलियन डॉलर स्माइल ने पूरी की. जिसने भी रश्मिका का ये ट्रैडिशनल लुक देखा बस देखता रह गया.
(Photo: Social Media)
विजय देवरकोंडा हमेशा की तरह डैशिंग लगे. उन्होंने व्हाइट शर्ट और ब्लैक फ्लेयर्ड ट्राउजर कैरी किया. साथ में सिल्वर मोटिफ से सजे ब्लेजर को पहना. व्हाइट शूज के साथ उनका लुक कंप्लीट हुआ.
(Photo: Social Media)
कपल का स्टेज पर रोमांटिक अंदाज देखने को मिला. रश्मिका पति के बाल संवारती दिखीं. विजय ने पत्नी की तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि कुर्ग की महिलाएं सबसे सुंदर होती हैं.
(Photo: Social Media)
उन्होंने बताया कि वो तीसरी बार कुर्ग आए हैं. स्कूल के दोस्तों के साथ वो कई बार यहां आए थे. ये उनका पहला हॉलिडे डेस्टिनेशन था. कुर्ग के लोगों को विजय ने सुपर ब्यूटीफुल बताया.
(Photo: Social Media)
वर्कफ्रंट पर रश्मिका की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 है. इसमें उनके साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन नजर आएंगे. खबरें हैं रश्मिका और कृति लेस्बियन के रोल में दिखेंगी.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna