scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

बिग बॉस से चमके सितारे, इन 7 स्टार्स ने कम उम्र में छोड़ी दुनिया, मौत बनी रहस्य

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
  • 1/9

बिग बॉस टेलीविजन का लोकप्रिय और कंट्रोवर्शियल शो है. बड़े-बड़े सेलेब्स इस शो में अपने डूबते करियर को नई उड़ान देते हैं. बिग बॉस कई अनजान चेहरों को पहचान देता है. 

Photo: Instagram @realsidharthshukla

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
  • 2/9

सिद्धार्थ शुक्ला, प्रत्युषा बनर्जी, शेफाली जरीवाला और सोनाली फोगाट ऐसे कई नाम हैं, जिन्होंने बिग बॉस करके दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. पर अफसोस बिग बॉस से बाहर आने के कुछ महीनों बाद इन सितारों ने दुनिया छोड़ दी. 
'

Photo: Social Media

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
  • 3/9

सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी जीती थी. 2021 में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. महज 40 की उम्र में सिद्धार्थ की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. 

Photo: Instagram @realsidharthshukla

Advertisement
बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
  • 4/9

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला भी बिग बॉस 13 में नजर आई थीं. 2025 में कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई. शेफाली 42 साल की थीं. उनकी मौत आज भी लोगों के लिए रहस्य है.

Photo: Instagram @shefalijariwala

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
  • 5/9

बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट टिकटॉक से फेमस हुई थीं. 2022 में गोवा ट्रिप के दौरान एक रिसॉर्ट उनका निधन हो गया. कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें अटैक आया था. कई ने उनकी मौत को सोची-समझी साजिश बताया.

Photo: Screengrab 

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
  • 6/9

प्रत्युषा बनर्जी को बालिका वधू शो से पहचान मिली थी. बालिका वधू के बाद वो बिग बॉस 7 में नजर आईं. करियर की ऊंची उड़ान भर रहीं प्रत्युषा ने 2016 में सुसाइड करके सबको चौंका दिया था.

Photo: Social Media 

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
  • 7/9

ओम स्वामी बिग बॉस 10 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट थे. 2021 में कोविड-19 की वजह से उनकी मौत हो गई. 

Photo: Screengrab

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
  • 8/9

राजू श्रीवास्तव जाने-माने कॉमेडियन थे, जो बिग बॉस 3 में नजर आए थे. 21 सितंबर 2022 को 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव दुनिया को अलविदा कह गए. उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ था. 

Photo: Social Media

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स
  • 9/9

बिग बॉस कन्नड़ 3 फेम जयश्री रमैया ने 2016 में डिप्रेशन से जूझते हुए सुसाइड कर ली थी. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement