रणबीर कपूर वाली रामायण का ट्रेलर आए कई दिन बीत गए, मगर इसकी चर्चा अभी तक कम नहीं हुई है. फिल्म में दिखा हर किरदार लोगों के बीच वायरल हो रहा है.
Photo: Screengrab
इस ट्रेलर में हमें सीता के रोल में साई पल्लवी भी दिखीं, जिनके लुक पर कई सवाल उठे. लोगों को सावली सूरत वाली मां सीता उतनी रास नहीं आ रही है. मगर उनके साथ खड़ीं बाकी महिलाएं सुर्खियां बटोर रही हैं.
Photo: Screengrab
रामायण फिल्म में सीता की बहनों के किरदार में कौन-कौन है, ये हर कोई जानना चाहेगा. तो इसपर से भी पर्दा अब पूरी तरह उठ गया है.
Photo: Screengrab
एक्ट्रेस सोनिया बलानी फिल्म में राजा जनक की दूसरी बेटी और लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला बनी हैं. ये वो किरदार है जिसे रामायण में पति विलाप और त्याग के लिए याद किया जाता है.
Photo: Instagram @soniabalani9
कैकयी के बेटे भरत की पत्नी मांडवी के रोल में एक्ट्रेस रिया कपूर नजर आने वाली हैं. उन्होंने टीवी के कई सारे सीरियल्स में पहले काम किया हुआ है. अब इस फिल्म से उन्हें एक बड़ा ब्रेक मिलने वाला है.
Photo: Instagram @riyaakapoor416
आखिर में मां सीता की सबसे छोटी बहन श्रुतकीर्ति का रोल सुरभि दास प्ले करने वाली हैं. उनकी शादी राजा दशरथ के सबसे छोटे बेटे शत्रुघ्न से हुई थी. सुरभि एक असमिया एक्ट्रेस हैं, जिनकी झलक ट्रेलर में भी दिखी थी.
Photo: Instagram @surabhi_das22
बात अगर रामायण फिल्म में भगवान राम के भाइयों के रोल में नजर आने वाले एक्टर्स की करें, तो रणबीर के बाद लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं. वहीं भरत के रोल में आदिनाथ कोठारे और शत्रुघ्न के रोल में टीवी एक्टर समर्थ्या गुप्ता दिखाई देंगे.
Photo: Screengrab
बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये दो पार्ट में आने वाली फिल्म है जिसका एक पार्ट इसी साल दिवाली पर आएगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा.
Photo: Screengrab