बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर पिछले काफी वक्त से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. मगर हाल ही में उनकी डेटिंग की चर्चा एक बार फिर शुरू होने लगी है.
Photo: Instagram @arjunkapoor
अर्जुन बीते दिन रविवार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड गए थे, जहां वो भारत बनाम इंग्लैंड का निर्णायक वनडे मैच देखने पहुंचे. वहां उन्हें साहिबा बाली के साथ देखा गया.
Photo: Instagram @arjunkapoor
मैच के दौरान अर्जुन और साहिबा एक-दूसरे के साथ ही खड़े हुए थे. लाइव टीवी पर उन्हें फैंस ने स्पॉट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके साथ वाली तस्वीरें सुर्खियों में रही.
Photo: X@worshipVK
साहिबा और अर्जुन पहली बार पब्लिक प्लेटफॉर्म पर साथ दिखे, जिसके बाद उनकी डेटिंग की चर्चा शुरू होने लगी. हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इसपर कोई सफाई नहीं दी है.
Photo: Instagram @sahibabali
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं. इसका अंदाजा इस इंस्टाग्राम स्टोरी से लगाया जा सकता है, जो साहिबा ने एक्टर के बर्थडे पर पोस्ट की थी. अब इस वायरल फोटो के बाद, लोग दोनों के रिश्ते का टाइमलाइन ढूंढने में लगे हैं.
Photo: Instagram @sahibabali
साहिबा बाली की बात करें तो वो भी पेशे से एक्ट्रेस हैं. लैला मजनू फिल्म से लेकर दिलजीत की अमर सिंह चमकीला में उन्होंने काम किया है. वहीं वो स्टार स्पोर्ट्स के लिए टीवी प्रेजेंटर भी हैं.
Photo: Instagram @sahibabali
अर्जुन कपूर की डेटिंग की बात करें, तो वो इससे पहले मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे थे जो उनके उम्र में काफी बड़ी थीं. कई साल तक दोनों एक रिश्ते में रहे, मगर फिर उनकी राहें अलग हो गईं.
Photo: Instagram @arjunkapoor
अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार साल 2025 में फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में काम किया था जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया. इसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर थीं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चल पाई थी.
Photo: Instagram @arjunkapoor