scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, राक्षसों से भिड़े राम, रावण का दिखा भंयकर रुप, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Ramayana new trailer
  • 1/14

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' का नया ट्रेलर 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया गया.  जिसने सभी को हैरान कर दिया है.  इस नए ट्रेलर में रणबीर (राम) राक्षसों से लड़ते हुए दिखाई देते हैं और असुर राज रावण का विनाश करने की शपथ लेते हैं.
 (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Ramayana new trailer
  • 2/14

ट्रेलर में, भगवान विष्णु के अवतार के रूप में रणबीर तीनों लोकों के सामने रावण को मारने की शपथ लेते हैं. असुर राज के खिलाफ इस महायुद्ध में, वे उसे पाताल, पृथ्वी या स्वर्ग—कहीं भी ढूंढ़ निकालने का संकल्प लेते हैं.
 (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Ramayana new trailer
  • 3/14

दूसरी ओर, फिल्म का खलनायक रावण खुद को तीनों लोकों का सर्वोच्च शासक बताता है, जिसे भगवान ब्रह्मा से वरदान प्राप्त है, जबकि पूरी मानवता अपने विनाश के डर से कांप रही है.
 (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Advertisement
Ramayana new trailer
  • 4/14

इसमें रावण और देवराज इंद्र के बीच युद्ध के दृश्य भी हैं. साथ ही, जटायु (प्राचीन दिव्य पक्षी) की झलक भी मिलती है, जो माता सीता के अपहरण के समय रावण से लड़ते हैं.
(Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)
 

Ramayana new trailer
  • 5/14

ट्रेलर के दृश्यों में दिखाई गई भव्य सोने की नगरी (लंका) का वीएफएक्स काम और लाइटिंग कमाल की है.
 (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Ramayana new trailer
  • 6/14

तस्वीर में दिख रही विशाल वास्तुकला, पानी के किनारे बने घाट, बोट्स और सूर्यास्त के समय सुनहरी धूप में चमकती इमारतें इस बात का सबूत हैं कि मेकर्स ने इसके विजुअल्स पर कितना बारीकी से काम किया है.
 (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Ramayana new trailer
  • 7/14

ट्रेलर में एक भयानक युद्ध के बाद की झलक देखने मिल रही है, जिसमें यश की लंका के राजा के रूप में मौजूदगी माहौल को गंभीर बना रही है.  
 (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Ramayana new trailer
  • 8/14

ट्रेलर के एक और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन में एक विशाल गुफा या कक्ष दिखाई देता है, जिसके बैकग्राउंड में भगवान शिव की तांडव मुद्रा या प्रतापी प्रतिमा चट्टान पर उकेरी गई है. रावण जहां, भगवान शिव की भक्ति में लीन है.

(Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)
 

Ramayana new trailer
  • 9/14

वीडियो में राम और सीता के रिश्ते की एक झलक भी देखने को मिलती है. रावण से लड़ने वाला बहादुर पक्षी 'जटायु' भी इसमें कुछ देर के लिए दिखाई देते हैं.

(Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)
 

Advertisement
Ramayana new trailer
  • 10/14

नए ट्रेलर में रावण को एक ऐसे शक्तिशाली शासक के रूप में दिखाया गया है, जो अपनी ताक़त के दम पर देवताओं को भी अपने सामने झुकने पर मजबूर कर देता है. (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Ramayana new trailer
  • 11/14

इसके अलावा भगवान राम को राक्षसों के साथ भी लड़ाई करते हुए दिखाया गया है. इसके वीएफएक्स ने सभी को हैरान कर दिया है. राम, सीने पर चढ़ राक्षस का वध कर रहे हैं.  (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Ramayana new trailer
  • 12/14

वहीं एक सीन में कुंभकरण की झलक भी दिखाई दी है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वो कुंभकरण ही है.  (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Ramayana new trailer
  • 13/14

सीता हरण के दौरान रावण और जटायु का युद्ध भी ट्रेलर में दिखाया गया है. जिसकी एक झलक ने सभी को हैरान कर दिया है.
 (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Ramayana new trailer
  • 14/14

रामायण का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है.
 (Photo: YT/ Sony Pictures Entertainment)

Advertisement
Advertisement