रणबीर कपूर स्टारर और डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के फर्स्ट टीजर के बाद से जबरदस्त बज क्रिएट हो चुका है. फिल्म में रणबीर श्रीराम के किरदार में हैं तो वहीं साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं.
साई पल्लवी के कई लुक्स वायरल हुए हैं. लेकिन पर्दे पर सीता का सफर बहुत पुराना है. इसे कई पीढ़ियों के कलाकारों ने निभाया है, और आपको जानकर हैरानी होगी कि शुरुआती दौर में तो इस किरदार को मेल एक्टर्स ने भी निभाया है
भारतीय सिनेमा के शुरुआती समय में महिलाओं का फिल्मों में काम करना आसान नहीं था. इसलिए मेल एक्टर्स ही फीमेल रोल भी अदा करते थे. 1917 में आई रामायण पर बनी पहली फिल्म लंका दहन में अन्ना सालुंके ने भगवान राम और सीता- दोनों का किरदार निभाया था.
लेकिन हम आपको बताते हैं उन साउथ की एक्ट्रेसेज के बारे में जिन्होंने पर्दे पर सीता मां का किरदार निभाया. वो भी एक नहीं कई बार. वहीं एक एक्ट्रेस ने तो अपनी लाइफस्टाइल तक बदल ली थी.
साउथ की सुपरस्टार नयनतारा ने 2011 में आई फिल्म श्री राम राज्यम में सीता की भूमिका निभाई थी. शुरुआत में उनकी कास्टिंग को लेकर काफी सवाल उठे, उनके खान-पान तक पर उंगली उठाई गई थी.
70-80 के दशक में जया प्रदा तीन बार सीता मां की भूमिका को पर्दे पर निभा चुकी हैं. उनकी सबसे यादगार परफॉर्मेंस 1976 में आई फिल्म सीता कल्याणम में थी, जिसे बापू ने डायरेक्ट किया था.
इसके अलावा उन्होंने 'लव कुश' और 'सीता रामुलु' जैसी फिल्मों मेंने भी कई फिल्मों में ये रोल निभाया और इस पवित्र किरदार को जीवंत किया, जिसे आज भी लोग याद करते हैं.
साल 1963 में आई फिल्म लव कुश' में एनटी रामा राव के अपोजिट अंजलि देवी की परफॉर्मेंस आज भी एक मिसाल मानी जाती है.
विजया निर्मला ने साल 1958 की तेलुगु पौराणिक फिल्म भूकैलास में युवा सीता की भूमिका निभाई थी. एवी मेयप्पन के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में एनटी रामा राव जैसे बड़े सितारे शामिल थे.