एक्ट्रेस मोनालिसा ने 2017 में विक्रांत सिंह राजपूत से बिग बॉस 10 में शादी की थी. उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं. लेकिन अब तक उनका कोई बच्चा नहीं है.
हाल ही में वो पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में गेस्ट बनीं. यहां मोनालिसा ने मां नहीं बनने पर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया वो इलाज करा रही हैं.
मोनालिसा ने कहा कि वो बच्चा चाहती हैं. वो पिछले 4 साल से बेबी के लिए कोशिश कर रही हैं. ये टॉपिक उनके लिए इमोशनल है.
वो कहती हैं- अक्सर उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल होते हैं. परिवार का भी प्रेशर है. खासतौर पर ससुरालवालों का. उन्हें भी पोता-पोती चाहिए.
''लोगों को ये भी लगता है क्योंकि मैं एक्ट्रेस हूं तो बच्चा नहीं करना चाहती. मुझे फिगर खराब होने का डर होगा. लेकिन ऐसा नहीं है.''
''मैं पिछले 4 साल से मां बनने की कोशिश कर रही हूं. मेरा ट्रीटमेट काफी हैवी है. मैं सब कर रही हूं. इसलिए थोड़ी हैवी भी आजकल दिख रही हूं. इंजेक्शन और दवाईयों की वजह से.''
''मेरी जो दिक्कत है उसे लोग समझते नहीं हैं. लेकिन मैं समझी हूं. लेकिन अपनी दिक्कत से मैं ओवरकम नहीं कर पा रही हूं. कई डॉक्टर चेंज किए. अभी बस उम्मीद पर जी रहे हैं.''
मोनालिसा ने माना कि ये भगवान की ही मर्जी है. जब उनकी मर्जी होगी तभी बच्चा आएगा. एक्ट्रेस को पारस ने दिलासा दिया कि वो टेंशन ना लें, जल्द बच्चा आएगा.
पारस ने कहा जब आप टेंशन लेना छोड़ दोगे, तब बच्चा हो जाएगा. स्ट्रेस से प्रेग्नेंसी पर फर्क पड़ता है. मोनालिसा ने कहा कि उनके डॉक्टर भी उन्हें यही समझाते हैं.