scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'सांवली-मोटी थी', शोबिज छोड़ चुकी एक्ट्रेस को याद आया बचपन का दर्द, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

समीरा रेड्डी
  • 1/8

बॉलीवुड और फिल्मों की दुनिया को अलविदा कह चुकीं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी अक्सर फैंस से अपने लाइफ की खास बातें शेयर करती रहती हैं. समीरा बॉडी पॉजिटीविटी को भी खूब बढ़ावा देती हैं. 

समीरा रेड्डी
  • 2/8

हाल ही उन्होंने अपनी बचपन की अनसीन तस्वीरों को पोस्ट किया और बताया कि कैसे उनमें कॉन्फिडेंस की कमी थी. वो अपने लुक्स को लेकर जरा भी सिक्योर नहीं थीं. लेकिन वक्त के साथ उन्हें समझ आया कि अंदर की खूबसूरती कितनी मायने रखती हैं.

समीरा रेड्डी
  • 3/8

समीरा अब अपने पति और बच्चों को साथ गोवा में रहती हैं. और सास मंजरी के साथ मिलकर कई रेसिपीज शेयर करती हैं और सोशल इशूज पर बात करती हैं. हाल ही में समीरा ने अपने बचपन की झलक दिखाई, जहां वो एक बेहद अलग लड़की के तौर पर दिखीं.

Advertisement
समीरा रेड्डी
  • 4/8

समीरा ने अपने पोस्ट में लिखा- बचपन में मुझमें बिल्कुल भी आत्मविश्वास नहीं था. कसम से, अगर मैं उस समय की अपनी सांवली, थोड़ी मोटी और असुरक्षित लड़की वाले रूप को हिला कर बता पाती कि वो आगे चलकर कितनी शानदार बनने वाली है… तो जरूर बताती.

समीरा रेड्डी
  • 5/8

उन्होंने आगे अपने मां बनने के अनुभव को भी साझा किया और बताया कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों को सबसे पहले दयालुता और आत्मविश्वास सिखाने की कोशिश की. समीरा ने लिखा- जब मेरे बच्चे हुए, तब मैंने तय किया कि उन्हें सबसे पहले दयालुता और दूसरों के प्रति संवेदना सिखाऊंगी.

समीरा रेड्डी
  • 6/8

समीरा ने आगे लिखा- लेकिन साथ ही अपनी सीमाएं तय करना और खुद पर भरोसा रखना भी सिखाना जरूरी है. इस दुनिया में इन दोनों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं है… और मैंने बचपन में इसका दर्द महसूस किया है.

समीरा रेड्डी
  • 7/8

एक्ट्रेस ने इस बात को भी स्वीकार किया कि बचपन के अनुभव इंसान पर गहरी छाप छोड़ते हैं और उनसे उबरना आसान नहीं होता. उन्होंने कहा- यह एक याद दिलाने वाली बात है- अपने अपनों के साथ खड़े रहें, उन्हें सुरक्षित रखें, मजबूत बनाएं, उनकी बात सुनें… चाहे वो बच्चा हो या बड़ा इंसान.

समीरा रेड्डी
  • 8/8

पोस्ट के अंत में समीरा ने अपने सफर को बेहद भावुक अंदाज में बयान करते हुए लिखा- मैं आज भी खुद के बारे में अपनी सोच को बदलने की कोशिश कर रही हूं. मुझे यकीन है कि हम सभी अपने बचपन की बनी हुई धारणाओं से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement