scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

राम बने रणबीर-रावण के रौद्र रूप में छाए यश, रामायण के नए पोस्टर्स में छिपीं इतनी डिटेल्स, आपने देखीं?

Ramayana
  • 1/8

शनिवार को मुंबई में फिल्म रामायण का एक स्पेशल इवेंट रखा गया, जहां यूट्यूब की दुनिया के सबसे बड़े क्रिएटर मिस्टर बीस्ट पहुंचे थे. पिक्चर की पूरी टीम के साथ उनकी खास बातचीत होनी थी. 

Ramayana
  • 2/8

अपनी फिल्म को लेकर मिस्टर बीस्ट संग बातचीत के साथ मेकर्स ने रामायण की मार्केटिंग की भी शुरुआत की, जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़े कुछ नए पोस्टर्स रिलीज किए. 

Ramayana
  • 3/8

नितेश तिवारी की रामायण का पहला पोस्टर भगवान राम-लक्ष्मण और मां सीता से जुड़ा हुआ था. इनमें हमें रणबीर कपूर, रवि दुबे और साई पल्लवी दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement
Ramayana
  • 4/8

वहीं दूसरे पोस्टर में पिक्चर के 'विलेन' रावण बने यश की झलक दिखी है, जो एक रौद्र रूप में नजर आ रहे हैं. उनका लुक देखने में काफी शानदार और ग्रैंड लगा है. मगर सभी पोस्टर्स में कुछ-कुछ छोटी डिटेल्स हैं, जो सीधे तौर पर दिख पाना मुश्किल है.

Ramayana
  • 5/8

सबसे पहले अगर बात यश की करें, तो उनका रावण का आउटफिट जबरदस्त है. मुकुट से लेकर कपड़े, हर चीज में सोने की बढ़िया चमक देखी जा सकती है. यश ने जो कमरबंद बांधा हुआ है, उसमें नीचे की तरफ भगवान शिव का त्रिशूल बना हुआ है. रावण शिव का भक्त था, इसलिए ये एक शानदार डिटेलिंग का एक उदाहरण बनता है. यहां तक कि जो उसका मुकुट है, उसमें भी राक्षस जैसे सींग बने हुए हैं. यश का ये लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया है.

Ramayana
  • 6/8

दूसरी तरफ आप अगर रणबीर वाले पोस्टर को देखें, तो जो उसका बैकग्राउंड है वो कुछ-कुछ तिरंगे जैसी फील दे रहा है. ऊपर नारंगी आसमान, बीच में हल्की सी सफेदी और नीचे हरे-भरे पेड़ पौधे इस पोस्टर को काफी खास बनाते हैं. रामायण के नए पोस्टर्स लोगों का भरोसा फिल्म को लेकर और मजबूत कर रहे हैं.

Ramayana
  • 7/8

फिल्म में रणबीर, रवि, साई और यश के अलावा सनी देओल, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल जैसे जाने-माने कलाकार भी नजर आने वाले हैं. 

Ramayana
  • 8/8

रामायण को दो पार्ट में लाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर 8 नवंबर को रिलीज होगा. वहीं दूसरा अगले साल दिवाली पर आएगा. इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है.

All Photos: Vinod Singh, Instagram @worldoframayana

Advertisement
Advertisement