scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

इस्लाम छोड़ बनीं हिंदू, बदला धर्म-नाम? रिवीलिंग कपड़े पहनने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, दिया जवाब

उर्फी जावेद ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 1/9

उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन के साथ बेबाकपन के लिए भी जानी जाती हैं. उर्फी हमेशा से काफी बोल्ड रही हैं. वो हमेशा बिना किसी फिल्टर के अपनी बात दुनिया के सामने रखती हैं. अब उर्फी ने अपने एक हेटर को तगड़ा जवाब दिया. 

उर्फी जावेद ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 2/9

दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर कर दावा किया कि उर्फी ने अपना धर्म और नाम दोनों ही बदल लिए हैं. यूजर ने कहा कि उर्फी मुस्लिम से हिंदू बन गई हैं. 
 

उर्फी जावेद ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 3/9

उर्फी को लेकर यह भी कहा गया कि उन्होंने नाम उर्फी से बदलकर रिता भारद्वाज रख लिया है. उर्फी को लेकर ये भी कहा गया उनमें कोई टैलेंट नहीं है, वो सिर्फ छोटे कपड़ों में अपनी बॉडी दिखाकर अटेंशन बटोरती हैं. 

Advertisement
उर्फी जावेद ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 4/9

यूजर ने कहा कि उर्फी को आधे-नंगे कपड़ों में देखकर उन्हें शर्म आती है. यूजर की इस वीडियो को उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है. साथ ही झूठी खबरें फैलाने पर उन्हें जमकर फटकार भी लगाई है. 

उर्फी जावेद ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 5/9

उर्फी ने अपना धर्म और नाम बदलने के दावों को पूरी तरह से फर्जी बताया है. एक्ट्रेस ने यूजर को फटकार लगाते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- कैसे- कैसे चोमू लोग अपने आपको मीड‍िया का बोलते हैं.

उर्फी जावेद ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 6/9

'आंटी प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए. मैंने कभी अपना नाम और धर्म नहीं बदला. मैं किसी धर्म में यकीन नहीं रखती हूं.'

उर्फी जावेद ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 7/9

यूजर को जवाब देते हुए उर्फी ने आगे लिखा- मैं सिर्फ कपड़ों से ही नंगी नहीं हूं, बल्कि मैं अपने शब्दों में भी नंगी हूं, लेकिन आज मेरा मूड नहीं है. 

उर्फी जावेद ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 8/9

यूजर ने ये भी दावा किया कि उर्फी के पास काम नहीं है. इस बात पर एक्ट्रेस बोलीं- एक बार गूगल कर लो कि मेरे नाम पर कितने शोज हैं. बुराई करनी है तो बिंदास होकर करो. लेकिन झूठी खबरें मत फैलाओ. 

 

 

उर्फी जावेद ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
  • 9/9

बता दें कि अपने रिवीलिंग कपड़ों की वजह से वो अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं. लेकिन वो किसी से डरती नहीं हैं. अपनी मर्जी के मुताबिक जिंदगी जीती हैं. 

 

(All Photo: Instagram @urf7i)

Advertisement
Advertisement
Advertisement