scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'ताकि कोई मुझे रोते हुए न देख सके', मुंबई की बारिश में दिखे राजपाल यादव, बयां किया दिल का दर्द

Rajpal Yadav Emotional Post
  • 1/8

अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से सालों से दर्शकों को हंसाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने महान कॉमेडियन चार्ली चैप्लिन के एक बेहद मशहूर कोट का जिक्र किया है.  (Photo: Instagram/rajpalofficial)

Rajpal Yadav Emotional Post
  • 2/8

दरअसल मुंबई की बारिश के बीच राजपाल यादव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीर शेयर की है. जिसमें वे हाथ में छाता लिए मुंबई की खूबसूरत बारिश का लुत्फ उठाते और उसे निहारते हुए नजर आ रहे हैं. (Photo: Instagram/rajpalofficial)
 

Rajpal Yadav Emotional Post
  • 3/8

हमेशा पर्दे पर चुलबुले दिखने वाले राजपाल यादव का यह शांत और गंभीर अंदाज फैंस को काफी हैरान कर रहा है. एक्टर ने अपनी इस खूबसूरत तस्वीर को पोस्ट करते हुए दिग्गज कलाकार चार्ली चैप्लिन की उन लाइनों को लिखा, जो सीधे दिल को छूती हैं.  (Photo: Instagram/rajpalofficial)
 

Advertisement
Rajpal Yadav Emotional Post
  • 4/8

राजपाल यादव ने लिखा, 'मुझे हमेशा बारिश में घूमना पसंद है, ताकि कोई मुझे रोते हुए न देख सके.' इस एक लाइन के जरिए राजपाल यादव ने उस कड़वे सच को सामने रखा है.  (Photo: Instagram/rajpalofficial)

Rajpal Yadav Emotional Post
  • 5/8

चार्ली चैप्लिन के इस विचार को आगे बढ़ाते हुए राजपाल यादव ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने अपनी बात रखते हुए आगे लिखा, 'मैं ये बात बिल्कुल मानता हूं कि रोना कमजोरी की निशानी नहीं होती. पर हर इंसान की जिंदगी में ऐसा वक़्त आता है जब वो बस यही चाहता है कि कोई उसके आंसू न देख पाए.'  (Photo: Instagram/rajpalofficial)

Rajpal Yadav Emotional Post
  • 6/8

'क्योंकि कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो लफ़्ज़ों में बयां नहीं किए जा सकते, सिर्फ़ महसूस किए जाते हैं. शायद इसलिए बारिश सिर्फ मौसम नहीं, पर उन एहसासों को छुपा लेने का सहारा बन जाती है, जिन्हें हम दुनिया से छुपाकर रखना चाहते हैं.'  (Photo: Instagram/rajpalofficial)

Rajpal Yadav Emotional Post
  • 7/8

राजपाल यादव की इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उनके इस संजीदा नजरिए की तारीफ कर रहे हैं.  (Photo: Instagram/rajpalofficial)
 

Rajpal Yadav Emotional Post
  • 8/8

वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव इन दिनों उन्हें फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जा रहा है. इसके पहले उन्हें भूत बंगला में देखा गया था. अब वो  सलमान खान की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे.  (Photo: Instagram/rajpalofficial)
 

Advertisement
Advertisement