scorecardresearch
 
Advertisement
ओटीटी

कौन है UP पुलिस का वो कांस्टेबल, ज‍िसके हुनर ने सबको चौंकाया, क्यों डरे समय रैना?

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 1/12

समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है. शो में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स देखने को मिल रहे हैं. 

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 2/12

लेकिन फैंस उस वक्त हैरान रह गए जब समय रैना के शो में यूपी पुलिस के कांस्टेबल कपिल दिनकर ने एंट्री की. कपिल दिनकर शो में पुलिस की यूनिफॉर्म में पहुंचे. 

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 3/12

पुलिस कांस्टेबल को स्टेज पर आता देख समय रैना भी एक पल के लिए थोड़ा घबराते दिखे. समय ने कपिल दिनकर से पूछा कि क्या उन्होंने सिर्फ पुलिस की यूनिफॉर्म पहनी है या वो सच में पुलिसवाले हैं.

Advertisement
समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 4/12

कपिल ने बताया कि वो यूपी पुलिस में एक कांस्टेबल हैं. शो में वो परफॉर्मेंस देने आए हैं.  

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 5/12

कपिल ने फिर पुलिस की वर्दी पहने हुए ही अपनी सुरीली आवाज में खुद का लिखा हुआ एक खूबसूरत गाना गाया. उनकी गायकी और रुहानी आवाज हर किसी के दिल को छू गई. 

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 6/12

कपिल दिनकर का गाना सुनकर सभी पैनलिस्ट उनके दीवाने हो गए. सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन के साथ 10/10 मार्क्स दिए. साथ ही कपिल ने 1 लाख की प्राइज मनी के साथ 50 हजार रुपये भी जीते. 

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 7/12

समय रैना के शो में कपिल दिनकर को देखकर हर कोई उन्हें गूगल पर सर्च करने लगा है. तो आइए कपिल दिनकर के बारे में खास बातें जानते हैं.

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 8/12

कपिल दिनकर उत्तर प्रदेश पुलिस में एक कांस्टेबल हैं. उनका सेलेक्शन साल 2021 में हुआ था. 

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 9/12

समय रैना के शो में कपिल ने बताया कि उनकी मां का सपना था कि वो पुलिस अधिकारी बनें. उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्होंने मां का सपना पूरा कर दिखाया है. 

Advertisement
समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 10/12

कपिल ने बताया कि भले ही पुलिस सेवा उनका पेशा है, लेकिन म्यूजिक हमेशा से उनका जुनून रहा है. शो में कपिल ने कहा- मैं डिपार्टमेंट का इकलौता बंदा हूं, जिसको म्यूजिक की परमिशन है. 

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 11/12

पुलिस कांस्टेबल होने और म्यूजिक के प्रति जुनूनी होने के साथ कपिल एक लेखक भी हैं.  उन्होंने शो में खुलासा किया कि वो तीन किताबें लिख चुके हैं और फिलहाल आठ और किताबों पर काम कर रहे हैं. 

समय रैना के शो में छाए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर
  • 12/12

समय रैना ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें कभी उत्तर प्रदेश में अपराध से डर लगता है, तो कपिल ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ जवाब दिया- नहीं, हमें बहुत अच्छी फ्रीडम दी हुई है और उस पर हम लोग बहुत अच्छा काम भी कर रहे हैं.  कपिल दिनकर से मिलकर आपको कैसा लगा?

 


(All Photo: Instagram @kapil_dinkar_official)

Advertisement
Advertisement