scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फोटो, देसी गर्ल की पोस्ट वायरल

Priyanka Chopra Photos
  • 1/9

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में हैं और हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरों का एक प्यारा सा कलेक्शन (फोटो डंप) शेयर किया है, जिसने उनके फैंस का दिल जीत लिया. प्रियंका ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'कुछ यहां... कुछ वहां...'.  (Photo: Instagram/priyankachopra)

Priyanka Chopra Photos
  • 2/9

प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट प्रोफेशनल फोटोशूट जैसी नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ की एक बेहद खूबसूरत झलक पेश करती है. रेड कार्पेट की चकाचौंध से दूर, प्रियंका इन दिनों बस आराम फरमाने और अपनी जड़ों से जुड़ने के मूड में नजर आ रही हैं. (Photo: Instagram/priyankachopra)

Priyanka Chopra Photos
  • 3/9

प्रियंका की इन तस्वीरों में उनका एक ऐसा रूप नजर आ रहा है जो शायद ही कैमरे के सामने अक्सर दिखता हो. कहीं वह आरामदायक कपड़ों में घर पर सुस्ता रही हैं, तो कहीं बिकनी पहने पूल के किनारे लेटकर धूप का आनंद ले रही हैं.  (Photo: Instagram/priyankachopra)

Advertisement
Priyanka Chopra Photos
  • 4/9

किसी तस्वीर में वह किताब के साथ बैठी दिख रही हैं, तो कहीं दोस्तों के साथ खिलखिलाकर हंसते हुए उनके हंसी-मजाक वाले पल कैद हुए हैं.  (Photo: Instagram/priyankachopra)

Priyanka Chopra Photos
  • 5/9

प्रियंका के इस फोटो कलेक्शन में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि वह आज भी दिल से पूरी तरह बॉलीवुड की मुरीद हैं. उनकी एक फोटो में टीवी स्क्रीन की झलक दिखाई दी.  (Photo: Instagram/priyankachopra)

Priyanka Chopra Photos
  • 6/9

जिसमें सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' चल रही थी. इतना ही नहीं, उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी दिग्गज एक्ट्रेस की फिल्मों के सीन भी शेयर किए. (Photo: Instagram/priyankachopra)

Priyanka Chopra Photos
  • 7/9

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ फिल्मों के मामले में ही नहीं, बल्कि खाने के मामले में भी काफी 'देसी' बनी हुई हैं. उन्होंने किसी ढाबे की मेनू की फोटो भी शेयर की. (Photo: Instagram/priyankachopra)
 

Priyanka Chopra Photos
  • 8/9

वहीं दो अलग-अलग फोटो में प्रियंका ने एक कोट भी शेयर किया. जिसमें लिखा था, 'उस महिला के नाम...जिसने एक नए देश की ओर रुख किया, वहां के नए कायदे-कानून सीखे, एक नई जिंदगी बसाई.जबकि उसके पास न तो कोई अपना गांव (सहारा) था, न ही कोई सुरक्षा कवच.' (Photo: Instagram/priyankachopra)
 

Priyanka Chopra Photos
  • 9/9

वर्क फ्रंट की बात करें तो  प्रियंका चोपड़ा इस समय हैदराबाद में हैं और एस.एस.राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग कर रही हैं. माना जा रहा है कि ये फोटो फिल्म की शूटिंग के दौरान ली गई है.  (Photo: Instagram/priyankachopra)

Advertisement
Advertisement
Advertisement