scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

OTT Release This Week: कार्तिक-अनन्या की 'तू मेरी मैं तेरा' से अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' तक, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये मूवीज

Ott Release this week
  • 1/8

सिनेमाघरों में हर हफ्ते नई फिल्में आती हैं. कई बार ऐसा होता है कि लोग उन फिल्मों को थिएटर में देखना भूल जाते हैं. ऐसे में ओटीटी आजकल वो जरिया है, जो घर बैठे एंटरटेनमेंट का डोज देता है. हर हफ्ते की तरह, इस हफ्ते भी नई फिल्मों और वेब शोज को अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है. आइए, जानते हैं इस वीकेंड आप किन फिल्मों का मजा उठा सकते हैं. 

Tu Meri Main Tera
  • 2/8

कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे स्टारर 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे समीर विद्वंस ने डायरेक्ट किया. इस फिल्म की स्टोरी दो अजनबी रूमी और रे के आसपास घूमती है, जो अनजान देश में मिलते हैं और प्यार में गिर जाते हैं. लेकिन उसमें फैमिली का ड्रामा एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आता है. आप इस फिल्म को आज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Photo: IMDb

Kennedy
  • 3/8

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की लंबे समय से अटकी हुई फिल्म 'कैनेडी' अब फाइनली इंडिया में रिलीज हो गई है. टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुई इस फिल्म को काफी तारीफ मिली थी. इसकी कहानी एक पुलिस ऑफिसर की है, जिसे मृत माना जाता है. मगर फिर वो अंडर कवर होकर कैनेडी जैसे ग्रुप के लिए काम करता है. वो एक सीरियल किलर होता है, जिसकी जिंदगी में अचानक एक दिन लड़की आती है, जो उसे बदलने में मदद करती है. इस फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है.

Photo: IMDb

Advertisement
Chatha Pacha
  • 4/8

मलयालम सिनेमा से एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'चथा पचा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जो तीन दोस्तों की कहानी है. तीनों कई सालों बाद मिलकर अपने एक पुराने सपने को पूरा करने की कोशिश में जुट जाते हैं. उनकी इच्छा एक रेस्लिंग रिंग बनाने की है, लेकिन वो उतनी आसानी से पूरी नहीं हो पाती. इसमें काफी सारे कॉमिक एलिमेंट्स हैं, जिसे थिएटर्स में दर्शकों का प्यार भी मिला था.

Photo: IMDb

the night agent
  • 5/8

नेटफ्लिक्स पर एक और वेब सीरीज 'द नाइट एजेंट' के नए सीजन का आगमन हुआ है. ये उस स्पाई-थ्रिलर जॉनर की वेब सीरीज है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन और सस्पेंस की भरमार है. पिछले दो सीजन्स में खतरनाक मिशन पूरे करने के बाद, हीरो को अब इस्तांबुल में एक मिशन कम्पलीट करना होगा. 

Photo: IMDb

the last thing he told me
  • 6/8

Apple Tv ओरिजिनल्स पर जेनिफर गार्नर स्टारर 'द लास्ट थिंग ही टोल्ड मी' वेब सीरीज का नया सीजन आया है. एक्ट्रेस अपने आइकॉनिक किरदार हन्ना हॉल के रूप में वापस आई हैं, जो अपने पति के अचानक गायब होने के बाद एक रहस्यमय अंतिम संदेश मिलने पर खुद को और भी गहरे खतरे में फंसा हुआ पाती है. इस सीरीज को आप अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रेंट करके भी देख सकते हैं.

Photo: Prime Video

lucky the superstar
  • 7/8

तमिल सिनेमा की तरफ से 'लकी द सुपरस्टार' नाम से फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, जिसकी कहानी एक खोए हुए कुत्ते के बच्चे के आसपास घूमती है. उसका जुड़ाव इंसानों के साथ फिल्म में दिखाया गया है, जो आपके दिल को छू सकता है. हालांकि इसी बीच एक हैरान करने वाला ट्विस्ट भी आता है. 

Photo: Jio Hotstar

mercy
  • 8/8

'मार्वेल' वाले क्रिस प्रैट अपनी नई साइंस-फिक्शन फिल्म 'मर्सी' लेकर आए हैं. इसकी कहानी एक जासूस की है, जिसपर आने वाले समय में अपनी पत्नी की हत्या का इल्जाम लगता है. उसे सिर्फ 90 मिनट मिलते हैं कि ताकि वो खुद को बेगुनाह साबित करे. जिसमें उसके सामने एक बहुत एडवांस्ड AI जज है, जिसे उसने पहले खुद बहुत सपोर्ट किया था. आप इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रेंट करके देख सकते हैं.

Photo: Prime Video

Advertisement
Advertisement