scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

OTT Release This Week: डकैत से लुक्खे तक, इस हफ्ते OTT पर देखें ये फिल्में और सीरीज

OTT Release This Week
  • 1/9

एक और हफ्ते का अंत हो चुका है और वीकेंड की शुरुआत हो गई है. हफ्तेभर मेहनत करने के बाद वीकेंड पर रीलैक्स करने के लिए कोई न कोई अच्छी सीरीज या फिल्म आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. इस शनिवार-रविवार आप क्या देख सकते हैं, ये हम आपको बता देते हैं.

OTT Release This Week
  • 2/9

डकैत

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर एक्शन रोमांटिक ड्रामा 'डकैत' प्राइम वीडियो पर आ गई है. इसकी कहानी एक गलत तरीके से फंसाए गए लड़की की है, जिसे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के धोखे के कारण जेल जाना पड़ता है. जेल से छूटने के बाद वह बदला लेने के लिए उसकी तलाश में निकलता है. उनके रास्ते फिर मिलते हैं और हाई-स्टेक्स डकैती, विश्वासघात और रिवेंज की कहानी शुरू होती है.

OTT Release This Week
  • 3/9

लुक्खे

पंजाब सेट म्यूजिकल एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज 'लुक्खे' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है. इसमें एक यंग एथलीट लकी, एक ट्रेजेडी के बाद पंजाब के खतरनाक रैप सीन में घुसता करता है ताकि ड्रग कार्टेल को एक्सपोज कर सके. रैप, क्राइम, रोमांस, फैमिली और दोस्ती के बीच फंसकर उसे मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं. हाई एनर्जी, म्यूजिक और इंटेंस ड्रामा से ये शो भरा हुआ है.

Advertisement
OTT Release This Week
  • 4/9

नो प्लेस टू बी सिंगल

प्राइम वीडियो हिंदी और साउथ प्रोजेक्ट्स के अलावा इटालियन फिल्म भी लेकर आया है. रोमांटिक कॉमेडी 'नो प्लेस टू बी सिंगल' इसपर स्ट्रीम हो रही है. टस्कनी के खूबसूरत शहर बेल्वेदेरे में एलिसा (मातिल्डे जियोली) एक सिंगल मदर है जो अपनी बेटी को पालते हुए फैमिली एस्टेट संभालती है. सब कपल्स में व्यस्त हैं, लेकिन वह अकेली है. बचपन के दोस्त मिचल (क्रिस्टियानो काकामो) की वापसी उसकी जिंदगी उलट-पुलट कर देती है. मिचल एस्टेट बेचना चाहता है, जबकि एलिसा उसे बचाना चाहती है. रोमांस, सेकंड चांस और इटली की खूबसूरत लोकेशन्स वाली ये हल्की-फुल्की फिल्म आपको पसंद आ सकती है.

OTT Release This Week
  • 5/9

M.I.A.

जियो हॉटस्टार पर आई नई क्राइम ड्रामा सीरीज 'M.I.A.' के चर्चे हो रहे हैं. ये फ्लोरिडा कीज में एटा टाइगर जॉन्ज (Shannon Gisela) की कहानी है, अपने परिवार के ड्रग बिजनेस से दूर रहना चाहती है. लेकिन परिवार की हत्या के बाद वह बदला लेने और साउथ फ्लोरिडा की सबसे पावरफुल क्राइम क्वीनपिन बनने का सफर शुरू करती है. ये वेंजेंस, अंडरवर्ल्ड और पावर की कहानी है.

OTT Release This Week
  • 6/9

भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम

नेटफ्लिक्स पर आई नई मलयालम डार्क कॉमेडी थ्रिलर 'भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम' को आप एक चांस दे सकते हैं. इसमें स्वर्गीय भारथन नायर की फैमिली उनके दूसरे परिवार और संपत्ति के मामलों को सुलझाने के लिए उनके गांव जाती है. वहां पुराने सीक्रेट्स खुलते हैं, एक क्राइम हो जाता है और परिवार को इसे कवर-अप करना पड़ता है. सीक्रेट्स, फैमिली ड्रामा और ब्लैक ह्यूमर से भरे इस सीक्वल में सैजू कुरुप, सुराज वेंजरमूडू और जगदीश लीड रोल्स में हैं.

OTT Release This Week
  • 7/9

लॉर्ड ऑफ द फ्लाईज

विलियम गोल्डिंग की क्लासिक नॉवल पर आधारित नेटफ्लिक्स की ये लिमिटेड सीरीज काफी दिलचस्प है. एक प्लेन क्रैश के बाद स्कूली लड़कों का ग्रुप एक निर्जन ट्रॉपिकल द्वीप पर फंस जाता है. उनका शुरुआती कोऑपरेशन धीरे-धीरे अराजकता, हिंसा और बर्बरता में बदल जाता है. ये ड्रामा सिविलाइजेशन की नाजुकता पर गहरा और डिस्टर्बिंग पहलू दिखाता है.

OTT Release This Week
  • 8/9

सिटाडेल सीजन 2

प्रियंका चोपड़ा की ग्लोबल स्पाई थ्रिलर सीरीज 'सिटाडेल' का सीजन 2 प्राइम वीडियो पर आ चुका है. सीजन 1 के बाद मेसन केन (रिचर्ड मैडेन), नादिया सिंह (प्रियंका चोपड़ा जोनस) और बर्नार्ड ऑर्लिक (स्टेनली टुकी) छिपे हुए हैं. नई खतरनाक साजिश के सामने आने पर वे एक नई टीम बनाते हैं और दुनियाभर में मिशन पर निकलते हैं. एक्शन, बेट्रेयल और हाई स्टेक्स वाली ये सीरीज आपको पसंद आएगी.

OTT Release This Week
  • 9/9

लव इंश्योरेंस कंपनी - एलआईके

2040 के भविष्य में कहानी सेट 'लव इंश्योरेंस कंपनी - LIK', प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें Love Insurance Kompany (LIK) नाम का एक एडवांस्ड डेटिंग ऐप लोगों के लिए परफेक्ट मैच ढूंढता है और रिलेशनशिप को गारंटी देता है. सुरियन (एसजे सूर्याह) इस ऐप के संस्थापक हैं, जो मानते हैं कि प्यार को साइंस की तरह कैलकुलेट किया जा सकता है. लेकिन वाइब वासेय (प्रदीप रंगनाथन), जो टेक्नोलॉजी में विश्वास नहीं रखता और पुराने जमाने के प्यार में यकीन करता है, एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लड़की धीमा (कृति शेट्टी) से प्यार कर बैठता है. जब ऐप उन्हें इनकम्पैटिबल बताता है, तो वासेय सिस्टम को चैलेंज करता है. रोमांस, साइ-फाई और टेक्नोलॉजी वर्सेज हार्ट की ये दिलचस्प कहानी है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement