scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

साध्वियों संग घंटों की पूजा, हुआ कुछ ऐसा...बैठी रह गईं तमन्ना! बोलीं- देवी आईं

tamannaah bhatia Spiritual journey
  • 1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों स्पिरिचुअल जर्नी पर हैं. हाल ही में उन्होंने अपने घर पर ईशा योग केंद्र की साध्वियों के साथ लिंग भैरवी देवी पुण्य पूजा का आयोजन कराया. गुलाबी बनारसी साड़ी में सजी तमन्ना पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना करती नजर आईं. 

tamannaah bhatia Spiritual journey
  • 2/9

माथे पर तिलक और चेहरे पर शांति का भाव उनकी भक्ति को बयां कर रहा था.पूजा खत्म होने के बाद भी तमन्ना का मन वहां से उठने को तैयार नहीं था. उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि सभी मेहमानों के जाने और मंत्रोच्चार थम जाने के बाद भी वो देवी के सामने बैठी रहीं. 

tamannaah bhatia Spiritual journey
  • 3/9

तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में इस डिवाइन फिीलिंग को बयां किया और बताया कि घर में दिनभर चली प्रार्थना, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का असर ऐसा था कि उन्हें लगा जैसे उस जगह में अब भी कुछ खूबसूरत मौजूद है.

Advertisement
tamannaah bhatia Spiritual journey
  • 4/9

तमन्ना ने बताया कि इस पूजा को खास बनाने में परिवार और करीबियों की बड़ी भूमिका रही. उनके अनुसार, जब किसी घर में आध्यात्मिक आयोजन होता है तो उसका असर सिर्फ मेजबान पर नहीं, बल्कि वहां आने वाले हर शख्स पर पड़ता है. ये लोगों को रुककर जीवन को थोड़ा और गहराई से महसूस करने का मौका देता है.

tamannaah bhatia Spiritual journey
  • 5/9

एक्ट्रेस ने ईशा योग केंद्र की साध्वियों का खास तौर पर धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा कि जिस प्रेम, समर्पण और खुशी के साथ साध्वियों ने पूजा संपन्न कराई, उसने पूरे माहौल को बदल दिया. तमन्ना के मुताबिक, ऐसे लोगों की मौजूदगी अपने आप में एक सकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है.

tamannaah bhatia Spiritual journey
  • 6/9

तमन्ना ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा यही एहसास छू गया कि जब देवी घर आती हैं तो सिर्फ एक कमरे में नहीं आतीं, बल्कि पूरे वातावरण को बदल देती हैं. पूजा के बाद भी उन्हें घर में वही सकारात्मक ऊर्जा और शांति महसूस होती रही.

tamannaah bhatia Spiritual journey
  • 7/9

तमन्ना ने एक दिलचस्प बात भी बताई. उन्होंने कहा कि पूजा वाले दिन से पहले मुंबई में भीषण गर्मी पड़ रही थी और उन्हें चिंता थी कि मेहमानों को परेशानी होगी. लेकिन पूजा के दिन सुबह जब उनकी आंख खुली तो बाहर का नजारा पूरी तरह बदला हुआ था. तेज हवा चल रही थी, पेड़ झूम रहे थे और बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया था.

tamannaah bhatia Spiritual journey
  • 8/9

एक्ट्रेस ने लिखा कि उस सुबह खिड़की से बाहर देखते हुए उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे कुछ खास पहले ही शुरू हो चुका है. पूजा तो कई घंटे बाद हुई, लेकिन उनके दिल में ये भावना थी कि देवी बारिश के साथ उनके घर पहले ही पहुंच चुकी थीं. यही वजह है कि ये पूजा और उससे जुड़ी यादें उनके लिए बेहद खास बन गईं.

tamannaah bhatia Spiritual journey
  • 9/9

फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया में व्यस्त रहने वाली तमन्ना भाटिया का ये आध्यात्मिक रूप फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनकी तस्वीरों में सादगी, श्रद्धा और शांति का ऐसा मेल देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया.

 

(All Photo: Instagram @tamannaahspeaks)

Advertisement
Advertisement
Advertisement