scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

45 की उम्र में हुए जुड़वा बच्चे, एक्ट्रेस ने धूमधाम से की नवरात्रि पूजा, हुई इमोशनल

संभावना सेठ
  • 1/8

भोजपुरी हसीना संभावना सेठ इन दिनों लाइफ के हैप्पी फेज में चल रही हैं. संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने 4 जून 2026 को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया. 

संभावना सेठ
  • 2/8

शादी के 10 साल बाद संभावना की झोली खुशियों से भर गई. मन्नतों के बाद उन्हें मां बनने का सुख मिला. अब वो अपने बच्चों संग जिंदगी का पल खुलकर जी रही हैं. 
 

संभावना सेठ
  • 3/8

एक्ट्रेस ने नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो अपने बेटे और बेटी के साथ नवरात्री की पूजा करती दिख रही हैं. संभावना के लिए ये नवरात्री बेहद खास है. 

Advertisement
संभावना सेठ
  • 4/8

एक्ट्रेस कई सालों से मां बनने का इंतजार कर रही थीं. आखिरकार माता रानी ने उनकी मुराद सुन ली और उन्हें एक प्यार सा बेटा-बेटी दे दिए. 
 

संभावना सेठ
  • 5/8

व्लॉग में संभावना पूरी शिद्दत से माता रानी की आराधना करती दिखीं. उन्होंने दोनों बच्चों को गोद में लेकर माता की पूजा की. 
 

संभावना सेठ
  • 6/8

पूजा के बाद उन्होंने बच्चों को आरती दी और उनकी लंबी सेहत की कामना की. बच्चों के प्रति संभावना की ममता देखकर बस यही लग रहा है कि वो इसी दिन का इंतजार कर रही थीं. 

संभावना सेठ
  • 7/8

संभावना की लाइफ अब बच्चों के ईद-गिर्द घूमती है. ये उनके बच्चों की पहली नवरात्री है, जिसे वो यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं. 
 

संभावना सेठ
  • 8/8

कई मौकों पर वो इमोशनल भी हो जाती हैं. संभावना के फैन्स उनके लिए बेहद खुश हैं और यही दुआ करते हैं कि वो हमेशा खुश रहें. 

All Photos: YT Screengrab 

Advertisement
Advertisement