scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

धर्म परिवर्तन को किया मजबूर, रिश्ते में की हिंसा? हिमांशी के आरोपों पर भड़के आसिम के भाई, बोले- शर्म करो

 umar riaz mocked himanshi khurana
  • 1/9

EX कपल आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता ब्रेकअप के सालों बाद एक बार फिर हेडलाइन्स में बना हुआ है. 

 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official) 

 umar riaz mocked himanshi khurana
  • 2/9

हिमांशी ने बीते दिनों पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में ये दावा किया था कि रिश्ते में रहते हुए उन्हें धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया था. वो हाल से बेहाल हो गई थीं.

 

(Photo: Instagram @iamhimanshikhurana) 

 umar riaz mocked himanshi khurana
  • 3/9

हिमांशी के दावों पर आसिम ने भी करारा जवाब दिया. अब आसिम के भाई उमर रियाज उनके सपोर्ट में आगे आए हैं. उमर ने हिमांशी और पारस छाबड़ा को लताड़ लगाई है.

(Photo: Instagram @umarriazz91) 

Advertisement
 umar riaz mocked himanshi khurana
  • 4/9

उमर रियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. उमर ने लिखा- किसी को बदनाम करने के लिए धर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है. शर्म आनी चाहिए. उमर ने हिमांशी का पॉडकास्ट लेने वाले पारस छाबड़ा की तुलना भी जानवर से की है. 

(Photo: Instagram @umarriazz91) 

 umar riaz mocked himanshi khurana
  • 5/9

वहीं, बीते दिन आसिम ने बड़ी पोस्ट शेयर करके हिमांशी के आरोपों के जवाब में कहा था कि उन्होंने कभी भी किसी को धर्म बदलने को नहीं कहा है. 
 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official) 

 umar riaz mocked himanshi khurana
  • 6/9

आसिम ने हिमांशी के हर आरोप को गलत और बेबुनियाद बताया. आसिम ने हिमांशी पर तंज कसते हुए ये भी दावा किया कि एक्ट्रेस अपने करियर को आगे बढ़ाने और फेम पाने के लिए उनके साथ रिश्ते में थीं. वो उन्हें प्यार नहीं करती थीं. 
 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official) 

 umar riaz mocked himanshi khurana
  • 7/9

आसिम ने एक पोस्ट में लिखा- फेम डिगर आपसे प्यार नहीं करते हैं. वो आपके नाम और इमेज के लिए साथ खड़े होते हैं. उन्होंने जिसे प्यार कहा, वो सिर्फ करियर के लिए लिया गया फैसला था. 
 

(Photo: Instagram @asimriaz77.official) 

 umar riaz mocked himanshi khurana
  • 8/9

आसिम का दावा है कि हिमांशी अटेंशन के लिए उनपर झूठे आरोप लगा रही हैं. जबकि, हिमांशी का कहना है कि उनके पास सबूत हैं. हिमांशी ने अपनी पोस्ट में कहा कि वो धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले और अपने साथ हुई हिंसा के बारे में CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग जैसे सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं.

(Photo: Instagram @iamhimanshikhurana) 

 umar riaz mocked himanshi khurana
  • 9/9

अब कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ? ये तो वक्त ही बताएगा. वैसे आपको हिमांशी और आसिम में कौन सही लगता है और कौन गलत? 

 

(Photo: Instagram @iamhimanshikhurana) 

Advertisement
Advertisement
Advertisement