scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'रामायण' की 'मंथरा' बनेगी ये मशहूर एक्ट्रेस, एक्टिंग से उड़ाती है गर्दा

 शीबा चड्ढा
  • 1/8

नितेश तिवारी की 'रामायण' का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर रिलीज के बाद इसकी स्टारकास्ट के बारे में चर्चा शुरू हो गई है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में हैं. रवि दुबे 'लक्ष्मण', साई पल्लवी 'सीता' और सनी देओल 'बजरंगी बली हनुमान' के रोल में नजर आएंगे. यश को 'रावण' के रोल में देखा जाएगा. 

 शीबा चड्ढा
  • 2/8

4000 करोड़ में बनी 'रामायण' में शीबा चड्ढा को 'मंथरा' के रोल के लिए चुना गया है. शीबा चड्ढा फिल्म के लिए गेम चेंजर मानी जा रही हैं.  वे एक मंझी हुईं एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने टीवी, ओटीटी और फिल्मों में खूब काम किया है. वो अपने किरदार में बखूबी ढलना जानती हैं. 
 

 शीबा चड्ढा
  • 3/8

एक्ट्रेस दिल्ली में पैदा हुईं. करियर की शुरुआत थिएटर से की और फिर मुंबई आकर एक्टिंग की दुनिया में झंडे गाढ़ दिए.
 

Advertisement
 शीबा चड्ढा
  • 4/8

कॉलेज के दिनों में शीबा को एक्टिंग का चस्का लगा और यूनिवर्सिटी में पढ़ते हुए उन्होंने थिएटर जॉइन कर लिया. 
 

 शीबा चड्ढा
  • 5/8

शीबा ने शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उन्होंने ‘दम लगा के हईशा', ‘बधाई हो' और ‘गली बॉय' जैसी मूवीज में अपने पावरफुल अभिनय की छाप छोड़ी. 

 शीबा चड्ढा
  • 6/8

शीबा 'मिर्जापुर' और ‘बंदिश बैंडिट्स' जैसी वेब सीरीज में भी अपनी एक्टिंग की झलक दिखा चुकी हैं. 
 

 शीबा चड्ढा
  • 7/8

एक्ट्रेस की खास बात ये है कि वो अपने किरदार को पूरे इमोशन्स और रियलिटी के साथ निभाती हैं. इससे उनका छोटे से छोटा रोल दमदार लगने लगता है.

All Photos: Instagram @sheeba.chadha

 शीबा चड्ढा
  • 8/8

'रामायण' में 'मंथरा' का किरदार पावरफुल माना जाता है. ये भी देखना होगा कि शीबा, 'मंथरा' के किरदार को आइकॉनिक बनाने वाली ललिता पवार को टक्कर दे पाएंगी या नहीं. 

Photo: Instagram @sheeba.chadha

Advertisement
Advertisement