शीबा चड्ढा (Sheeba Chadha) भारतीय अभिनेत्री हैं. उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज में भी काम किया है. अपने लंबे अभिनय करियर में उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों 'बधाई दो' और 'डॉक्टर जी' में उनके अभिनय को काफी सराहा गया. बधाई दो के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का सम्मान भी मिला.
शीबा चड्ढा का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में हुआ. यहीं से उन्हें थिएटर में रुचि हुई और उन्होंने अभिनय कार्यशालाओं में हिस्सा लेना शुरू किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई की. इसी दौरान उनकी मुलाकात कई रंगकर्मियों से हुई, जिनमें फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप भी उनके क्लासमेट रहे हैं.
अपने करियर की शुरुआत में शीबा चड्ढा ने थिएटर में सक्रिय रूप से काम किया. बाद में उन्होंने फिल्मों का रुख किया और हम दिल दे चुके सनम, परजानिया, दिल्ली-6, लक बाय चांस, तलाश और दम लगा के हईशा जैसी फिल्मों में नजर आईं. साल 2011 में उन्होंने लघु फिल्म प्रकटा हेत यद में भी अभिनय किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सम्मान मिला.
टेलीविजन पर उन्होंने लव मैरिज, कस्तूरी, ना आना इस देस लाडो, कितनी मोहब्बत है, कुछ तो लोग कहेंगे, लाखों में एक और हिटलर दीदी जैसे धारावाहिकों में काम किया. इसके अलावा वे थिएटर से लगातार जुड़ी रहीं और कई प्ले का हिस्सा बनीं. मुंबई स्थित थिएटर समूह "द कंपनी थिएटर" के संचालन से भी उनका जुड़ाव रहा है.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी शीबा चड्ढा ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज परमानेंट रूममेट्स सहित कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स में उन्होंने अभिनय किया. फिल्मों, टीवी, थिएटर और ओटीटी, चारों माध्यमों में सक्रिय रहते हुए शीबा चड्ढा भारतीय मनोरंजन जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं.
टीवी और फिल्मों की जानी मानी अदाकारा शीबा चड्डा मूवी रामायण में मंथरा बनी हैं. ये रामायण के अहम किरदारों में से एक है. इसके लिए मंथरा फैंस को परफेक्ट चॉइस लगी हैं. जानते हैं उनके बारे में...
नितेश तिवारी की 'रामायण' दो पार्ट्स में रिलीज होगी. फिल्म का पहला इस दीवाली रिलीज किया जाएगा. जानते हैं कि 'रामायण' में मंथरा के किरदार के लिए किसे चुना गया है.
एक्ट्रेस शीबा चड्ढा ने बताया कि जब मैंने मिर्जापुर की शूटिंग शुरू की, तो मुझे बहुत जल्दी को-एक्टर के साथ ट्यूनिंग मिल गई. ऐसे को-एक्टर एक खास जगह बनाते हैं जहाँ आप सहज महसूस कर पाते हैं. वे आपकी मदद करते हैं कि कैमरे के सामने पूरी तरह से सहज रह सकें.
राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा दो ऐसे एक्टर्स हैं जो लंबे समय से इंडस्ट्री में थे. इनके छोटे-छोटे किरदार नोटिस तो होते थे. मगर इन्हें बड़ी पहचान दिलाई ओटीटी ने. संयोग से ये दोनों कई प्रोजेक्ट्स में पति-पत्नी बन चुके हैं. साहित्य आजतक 2025 के मंच से दोनों ने अपनी ऑनस्क्रीन पार्टनरशिप पर बात की.
साहित्य के महाकुंभ 'साहित्य आजतक 2025' का भव्य शुभारंभ हो चुका है. कार्यक्रम में ओटीटी को लेकर अलग से जगह दी गई. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मंच पर आमंत्रित रहे- एक्टर राजेश तैलंग और एक्ट्रेस शीबा चड्ढा. उनके सेशन का नाम भी 'ओटीटी की हिट जोड़ी' रखा गया. क्या कुछ रहा इस पूरे सेशन में खास, जानने के लिए देखें ये वीडियो.
'मिर्जापुर 3' में मांओं के किरदार बहुत दमदार बनकर उभरे हैं. वो भले अपने बेटों-पतियों की तरह बाहुबली स्पेस में न हों, लेकिन जहां भी हैं, उनका अपना एक पक्का स्टैंड है. आइए बताते हैं 'मिर्जापुर 3' में उन 5 मांओं के बारे में जो इस बार बहुत दमदार नजर आईं.