scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Madhuri Dixit Lavish Home Tour: MF हुसैन की 30 से ज्यादा पेंटिंग्स, समंदर का खूबसूरत नजारा, इतना आलीशान है माधुरी दीक्षित का घर

Madhuri Dixit
  • 1/9

बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ श्रीराम नेने संग मुंबई के काफी पॉश इलाके लोअर परेल में रहती हैं. यहां उनका घर कितना बड़ा और आलीशान है, इसकी एक झलक फिल्ममेकर-यूट्यूबर फराह खान ने हाल ही में दिखाई. 

Madhuri Dixit
  • 2/9

माधुरी का घर 5500 स्क्वायर फुट बड़ा है जहां से समंदर का पूरा नजारा दिखता है. घर के बाहर गणेश जी की सुंदर सी मूर्ति रखी है. हालांकि घर की खूबसूरती को खास मशहूर कलाकार एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स और शानदार इंटीरियर बनाती हैं.

Madhuri Dixit
  • 3/9

घर की सबसे बड़ी खासियत एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स हैं. हुसैन, माधुरी दीक्षित को अपनी पसंदीदा कलाकारों और प्रेरणाओं में से एक मानते थे. उन्होंने माधुरी के लिए खास तौर पर कई ओरिजिनल पेंटिंग्स भी बनाई थीं. माधुरी के घर में करीब 30 से भी ज्यादा हुसैन की ओरिजिनल पेंटिंग मौजूद हैं, जो वहां हर कोने में लगी हुई है.

Advertisement
Madhuri Dixit
  • 4/9

माधुरी के घर का लिविंग रूम भी काफी खास है. यहां गहरे रंगों वाला वॉलपेपर, नीले रंग का घुमावदार सोफा, गोल कॉफी टेबल और स्टाइलिश कुर्सी रखी गई है. घर की सजावट रंगीन होने के साथ-साथ सुकून देने वाली भी है.
 

Madhuri Dixit
  • 5/9

इस घर में माधुरी और उनके परिवार की पसंद की झलक भी देखने को मिलती है. डॉ. नेने और उनके पूरे परिवार को म्यूजिक पसंद है, इसलिए लिविंग एरिया में एक काले रंग का बड़ा सा पियानो, गिटार और ड्रम भी रखे गए हैं.

Madhuri Dixit
  • 6/9

लिविंग एरिया में भी एक होम थिएटर सिस्टम लगा है, जहां लाउड म्यूजिक बज सकता है. माधुरी के घर का लिविंग एरिया काफी बड़ा और शानदार है, जिसे हुसैन की पेंटिंग्स और भी खूबसूरत बना रही हैं.

Madhuri Dixit
  • 7/9

घर में एक खास मीडिया रूम भी है, जहां बड़ी स्क्रीन और साउंड सिस्टम लगा हुआ है. इस कमरे की सबसे खास चीज एक बड़ी-सी पेंटिंग है, जिसमें माधुरी के सफर को दिखाया गया है. इसमें उनके सुपरस्टार बनने से लेकर डॉ. श्रीराम नेने के साथ परिवार बसाने और बच्चों के साथ जिंदगी बिताने तक की झलक मिलती है.

Madhuri Dixit
  • 8/9

घर का एक कोना माधुरी की सफलता को भी डेडीकेट किया गया है. यहां उनके जीते गए सभी अवॉर्ड रखे हैं, जिसमें फिल्मफेयर, स्क्रीन समेत कई सारे नाम शामिल हैं.

Madhuri Dixit
  • 9/9

घर की रसोई भी बेहद खूबसूरत और मॉडर्न है. इसे खुले डिजाइन में बनाया गया है. यहां ग्रे रंग इस्तेमाल किया गया है और बीच में एक बड़ा किचन आइलैंड है. 

All Photos: Youtube Screengrab (Farah Khan)

Advertisement
Advertisement
Advertisement